Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   book Belonging A Journey of Love discusses proposal to construct Vishwanath Corridor in Varanasi

खुलासा: इमरजेंसी में संजय गांधी के विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रस्ताव को इंदिरा ने रोका, सोनिया की किताब में चर्चा

Thu, 12 Nov 2026 12:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Nov 2026 12:14 PM IST
सार

सोनिया गांधी की किताब में विश्वनाथ कॉरिडोर का जिक्र किया गया है। इसमें लिखा है कि इमरजेंसी के दौरान काशी निवासी पुपुल जयकर ने इंदिरा गांधी को बनारस में प्राचीन शिव विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाली गली को सुंदर बनाने की योजना के बारे में बताया था। 

विज्ञापन
book Belonging A Journey of Love discusses proposal to construct Vishwanath Corridor in Varanasi
सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव में इमरजेंसी के दौर में बाबा विश्वनाथ के कॉरिडोर बनने का प्रस्ताव का जिक्र किया है। किताब में लिखा है कि संजय गांधी की योजना के तहत मंदिर की गलियों को सुंदर और परिसर को चौड़ा किया जाना था। इमरजेंसी के दौरान 1975 में सांस्कृतिक कार्यकर्ता काशी निवासी पुपुल जयकर ने इंदिरा गांधी को बनारस में प्राचीन शिव विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाली गली को सुंदर बनाने की योजना के बारे में बताया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि 17वीं और 18वीं शताब्दी के मकानों और कई प्राचीन मंदिरों से घिरी यह एक संकरी गली थी। इससे होकर सदियों से लाखों श्रद्धालु पवित्र मंदिर तक तीर्थ यात्रा करते थे। जब उन्हें बताया गया कि यह संजय गांधी की शहरों को सुंदर बनाने की योजना का हिस्सा है तो वे व्याकुल और स्तब्ध रह गईं। इंदिरा गांधी ने तुरंत इस परियोजना को रोक दिया। 
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने आगे लिखा है कि विडंबना यह है कि उन खूबसूरती से तराशे गए प्राचीन मंदिरों और इमारतों की विरासत को संरक्षित करने के लिए उनका हस्तक्षेप वर्षों बाद 2018 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने एक झटके में निष्फल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed