Delhi Election Live: आप सांसद संजय सिंह ने EC को लिखा पत्र, संसद मार्ग थाने के एसएचओ पर कार्रवाई की मांग
Delhi Mein Election Kab Hai, Vidhan Sabha Chunav News Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सियासी माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। जहां एक तरफ आम आमदी पार्टी ने इस बार पहले से अच्छा प्रदर्शन करने के दावा किया है। वहीं भाजपा-कांग्रेस ने भी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
लाइव अपडेट
दिल्ली में चल रही योजनाएं चलती रहेंगी: भाजपा
दिल्ली चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आज दिल्ली की जनता को यह बात समझ आई है कि अरविंद केजरीवाल सुबह से लेकर रात तक केवल झूठ बोल रहे हैं। इन्होंने कुछ नहीं किया है। उनके पास विकास का मुद्दा नहीं है। वे लगातार अनर्गल और झूठ बाते बोल रहे हैं। जो 200 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है। वह भाजपा की सरकार आने के बाद भी ज्यों की त्यों रहेंगी। हम संकल्प ले रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही 13,000 इलेक्ट्रिक बसें डीटीसी के बेड़ें में दी जाएंगी। ताकि बहनों को लाइन में न लगना पड़े। आप ने यमुना नदी पर राजनीति की है।केजरीवाल लोगों से झूठ बोलते हैं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेते रहे हैं। मैं कल तिमारपुर विधानसभा गया था। ये (अरविंद केजरीवाल) बोलते थे कि मैं दिल्ली को पेरिस बनाऊंगा। ये कितना झूठ बोल रहे हैं कि हरियाणा के लोगों ने यमुना के पानी में जहर घोल दिया है। अरविंद केजरीवाल ने जिस धरती पर जन्म लिया है उसे भी कलंकित करने का काम किया है। दिल्ली के लोगों ने यह मन बना लिया है कि आठ फरवरी को आप-दा जाएगी और भाजपा बहुमत के साथ आएगी।जनता अरविंद केजरीवाल के प्रति बहुत समर्पित: टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
दिल्ली चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के प्रति बहुत समर्पित है। अरविंद केजरीवाल जीत रहे हैं। इस बार ये लड़ाई जन शक्ति और धन शक्ति के बीच है। बहुत शानदार तरीके से आप और अरविंद केजरीवाल का परचम लहराएगा।संदीप दीक्षित ने आप पर लगाया शराब और पैसे बांटने का आरोप
दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि राजनैतिक रूप से कोई कहीं भी अगर गुंडागर्दी कर रहा है तो मैं दिल्ली पुलिस से आग्रह करूंगा कि तुंरत उस पर कार्रवाई करें। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हमारे झुग्गी-क्लस्टर्स में जो पैसे और शराब बांट रहे हैं, पुलिस उस पर भी कार्रवाई नहीं कर रही है। हम तो पुलिस से कहेंगे कि वे वहां भी मुस्तैदी से कार्रवाई करें।दिल्ली में रैली के दौरान मीका सिंह और सीएम मान ने गाया गाना
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गायक मीका सिंह ने चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के मजनू का टीला में चुनावी रैली के दौरान गीत गाया।आप सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र,
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के चेम्सफोर्ड क्लब की झुग्गियों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आप कार्यकर्ताओं की पिटाई के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर संसद मार्ग थाने के एसएचओ को तत्काल निलंबित करने की मांग की।क्या दिल्ली के लोग इस तरह की गुंडागर्दी करने वालों को दिल्ली की ज़िम्मेदारी सौंपना चाहेंगे? https://t.co/VuWH29xh48
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2025
आप के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर केजरीवाल ने किया पोस्ट
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि लीजिए। अमित शाह जी को गाना गाते हुए और नाचते हुए देश के युवाओं से भी डर लगने लगा है। जब किसी सत्ता को युवाओं से डर लगने लगे तो ये इस बात के लक्षण होते हैं कि ये सत्ता के आखरी दिन हैं।लीजिए। अमित शाह जी को गाना गाते हुए और नाचते हुए देश के युवाओं से भी डर लगने लगा है। जब किसी सत्ता को युवाओं से डर लगने लगे तो ये इस बात के लक्षण होते हैं कि ये सत्ता के आखरी दिन हैं। https://t.co/n7kPNqkuUy
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2025
नेहरू के पास दूरदृष्टि थी: प्रियंका गांधी
दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। जवाहर लाल नेहरू को दोषी ठहराने के लिए निशाना साधने पर कहा कि वह लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए इस तरह का रवैया अपना रहे हैं। ऐसे बहुत कम लोग हैं जो कर चुकाने के लिए पर्याप्त कमाते हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल कुछ ही लोग करदाताओं की श्रेणी में आने के लिए पर्याप्त कमाते हैं। चांदनी चौक में रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा।केजरीवाल ने कहा था मैं दिल्ली की राजनीति बदल दूंगा: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदर बाजार की रैली में कहा कि ये (भाजपा) जो करते हैं केवल अडानी और अंबानी को मदद देने के लिए करते हैं। मोहन भागवत कहते हैं कि हमें आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद मिली है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं दिल्ली की राजनीति बदल दूंगा। सबसे बड़ा शराब घोटाला मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने किया था।#WATCH | Delhi: Addressing a public rally in Sadar Bazar, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "The budget was presented today, the target of the budget was to benefit 25 people. They will give you a little, they will waive a little tax but if you see the target of… pic.twitter.com/elLe9thuLL
— ANI (@ANI) February 1, 2025
करावल नगर में गृहमंत्री अमित शाह ने की रैली, बोले- झूठे वादे करते हैं केजरीवाल
दिल्ली के करावल नगर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान इन्होंने (केजरीवाल) गरज-गरज कर कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था कि शीला दीक्षित को भ्रष्टाचार के लिए जेल में डालेंगे, लेकिन सीटें कम पड़ी तो इन्होंने कांग्रेस से समर्थन लेकर मुख्यमंत्री बन गए।केजरीवाल ने 10 साल में सिर्फ घपले-घोटाले करने के काम किए हैं...
— BJP (@BJP4India) February 1, 2025
28,400 करोड़ रुपए का जल बोर्ड का घोटाला किया,
5,400 करोड़ रुपए का राशन वितरण का घोटाला किया,
4,500 करोड़ रुपए का डीटीसी बस की खरीदी में घोटाला किया,
1,300 करोड़ रुपए का क्लासरूम घोटाला किया,
500 करोड़ रुपए का बस… pic.twitter.com/bLPCb3WbUn