फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government services will be available under one roof; 'Seva Setu' camps will be organized in 9 assembly constituencies

Delhi NCR News: एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, 9 विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे सेवा सेतु शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
26-27 सितंबर और 3-4 अक्तूबर को दो चरणों में होंगे शिविर, 24 विभाग देंगे मौके पर सेवाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जिले के निवासियों को अब रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला प्रशासन ने एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं और समस्याओं का मौके पर समाधान उपलब्ध कराने के लिए ‘सेवा सेतु’ जनकल्याण शिविर आयोजित करने का फैसला किया है।
जिला मजिस्ट्रेट (उत्तर-पूर्व) कार्यालय के आदेश के अनुसार, जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों में शिविर लगाए जाएंगे। पहले चरण में 26 और 27 सितंबर को सीलमपुर, रोहतास नगर, करावल नगर और गोकलपुरी में, जबकि दूसरे चरण में 3 और 4 अक्टूबर को घोंडा, शाहदरा, बाबरपुर, मुस्तफाबाद और सीमापुरी में सुबह 9.30 बजे से शिविर शुरू होंगे।
विज्ञापन

24 विभागों के काउंटर, मौके पर समाधान
शिविरों में दिल्ली सरकार और स्थानीय निकायों के 24 प्रमुख विभाग शामिल होंगे। यहां आधार पंजीकरण व अपडेशन, नया वोटर आईडी, महिलाओं के लिए डीटीसी पिंक कार्ड, राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अनधिकृत कॉलोनियों के लिए पीएम-उदय योजना के तहत संपत्ति अधिकार संबंधी आवेदन और नए पंजीकरण की सुविधा भी मिलेगी। एमसीडी के हाउस टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और पीएम स्वनिधि के काउंटर के साथ मुफ्त कानूनी सहायता और बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। शिविरों के लिए एसडीएम स्तर के नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी पानी, टेंट और टॉयलेट की व्यवस्था करेगा, जबकि पुलिस-ट्रैफिक पुलिस सुरक्षा संभालेगी। आपात स्थिति के लिए कैट्स एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed