Bharat Bandh Live: किसानों के भारत बंद का असर, कहीं हड़ताल... तो कहीं चक्का जाम; यात्री हो रहे परेशान
Bharat Bandh Today Live News in Hindi: किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। दिल्ली के बॉर्डरों पर पुलिस के साथ सुरक्षाबल भी भारी संख्या में तैनात हैं।
लाइव अपडेट
भारत बंद का जम्मू से समर्थन
जम्मू के महाराजा हरि सिंह पार्क के बाहर में सेंट्र ऑफ इंडिया ट्रेन यूनियन (सीटू) ने किसानों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्क के बाहर कुछ देर के लिए धरना भी दिया गया। उन्होंने रैली निकालने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस की तरफ से उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। प्रदेश के किसान व अन्य संगठन भी किसानों की मांगों के पक्ष में यहां पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र और हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों पर किए जा रहे बल प्रयोग का विरोध किया।ऊधमसिंह नगर जिले में भी किसानों का समर्थन
ऊधमसिंह नगर जिले में विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में तराई क्षेत्र के किसान भी उतर आए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद के आह्वान का समर्थन करते हुए सभी किसानों ने शुक्रवार को कृषि कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों से भी इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई है।भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर तौल को बंद कराया। मटौरा मान गन्ना सेंटर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। उधर, अफजलगढ़ में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर व क्षेत्र में बाजार बंद कराया।
अंबाला पुलिस का बड़ा बयान
अंबाला पुलिस ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा-किसान आन्दोलन की आड़ में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बैरियर पर उत्पात मचाया जा रहा है। उपद्रवी पुलिस पर बार-बार पत्थरबाजी कर रहे हैं। इसमें पुलिस के 18 व पैरामिलिट्री के सात जवानों सहित कुल 25 जवान घायल हुए हैं।किसान आंदोलन से सप्लाई पर पड़ेगा असर
पंजाब से आ रहे किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अब आमजन की खाने-पीने की चीजों की सप्लाई पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। पंजाब से आने वाला आलू, मटर, किन्नू और आजादपुर सब्जी मंडी से आने वाली कुछ सब्जियां भी रोहतक मंडी में नहीं पहुंच रही हैं।शंभू बॉर्डर दागे आंसू गैस के गोले
पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।
VIDEO | Security forces fire tear gas shells to disperse protesting farmers at Punjab-Haryana Shambhu Border. pic.twitter.com/jB9yZCAeaR
— Press Trust of India (@PTI_News) February 16, 2024
पानीपत में बोले गुरनाम चढ़ूनी- किसानों के साथ हूं पर शंभू बॉर्डर नहीं जाऊंगा
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी पानीपत पहुंचे। गुरनाम सिंह ने कहा कि वे किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। प्रदेश के किसान अपनी मांगों को लेकर आज तीन घंटे पूरे प्रदेश में टोल फ्री कर रहे हैं। शनिवार को तहसील सत्र पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि वह शंभू बॉर्डर पर नहीं जाएंगे।
पंजाब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन
पंजाब कांग्रेस ने भारत बंद के दौरान चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में नेताओं ने हरियाणा भाजपा के कार्यालय के सामने नारे लगाए। इसके बाद पुलिस उन्हें वहां से उठाकर ले गई। इस दौरान बीएसएफ की एक टुकड़ी भी मौके पर तैनात रही।