Sidhu Moose Wala Live News: पैतृक गांव में सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, मां ने सेहरा पहना किया विदा, लाखों प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि
Sidhu Moose Wala Funeral Today Live: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में कर दिया गया। दूर-दूर से उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देने गांव पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जानें पल-पल के अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मानसा के एसएसपी गौरव तोरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मेरी निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया है। हम अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। हमने उन कारों को बरामद कर लिया है जिनका इस्तेमाल अपराध में किया गया था। हमारे पास विभिन्न लीड हैं। हमें उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के दौरान घायल हुए दो व्यक्ति स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ग्रुप ने ली है। हम इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं।
The two persons who got injured during the incident are stable and out of danger. Lawrence Bishnoi group and Goldy Brar group have taken the responsibility for the incident on social media. We are also probing this angle: Gaurav Toora, SSP Mansa, Punjab pic.twitter.com/N8wZTAAqnk
— ANI (@ANI) May 31, 2022
Sidhu Moose Wala murder case | An SIT has been formed under my supervision. We're probing the case from various angles. We've recovered the cars that were used in the crime. We've got various leads. We're hopeful that accused will be arrested soon: Gaurav Toora, SSP Mansa, Punjab pic.twitter.com/zQ4iwj6qtZ
— ANI (@ANI) May 31, 2022
मूसेवाला की हत्या से दुखी उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया
अजय पाल सिंह ने बताया जान को खतरा
वहीं, पिछले साल मोहाली में सरेआम विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी, इस हत्या के अकेले चश्मीदीद गवाह उसके बड़े भाई अजय पाल सिंह मिड्डूखेड़ा ने अब अपनी जान पर खतरा बताया है और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।मूसेवाला की हत्या के आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए कोर्ट के बाद मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की है। उसने हाईकोर्ट से मांग की है कि पंजाब पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है, ऐसे में उसे सुरक्षा प्रदान की जाए और पंजाब पुलिस को उसे न सौंपा जाए।
सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मूसेवाला को लाल पगड़ी पहनाई गई है।
अंतिम यात्रा के दौरान मूसेवाला के प्रशंसकों ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए।
सूत्रों के अनुसार, मूसेवाला के दो कुत्तों ने भी खाना पीना छोड़ दिया है।
मूसेवाला की अंतिम यात्रा के दौरान उनके पिता बलकौर सिंह फूट फूट कर रोए। लोगों को उन्हें ढांढस बंधाना भी मुश्किल हो गया था। उन्होंने अपनी पगड़ी उतारकर बेटे की मौत का इंसाफ मांगा।
अपने पसंदीदा गायक सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए गांव मूसा में हजारों लोग उमड़ पड़े हैं। हर किसी की आंख नम है। गांव के हर घर, हर सड़क, हर गाड़ी और पेड़ पर लोग दिख रहे हैं।
#WATCH | A huge crowd joins the funeral procession of singer Sidhu Moose Wala in Punjab's Mansa.
— ANI (@ANI) May 31, 2022
The last rites of the singer will be performed today. pic.twitter.com/LHkvjrUyVz