फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala Live News: पैतृक गांव में सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, मां ने सेहरा पहना किया विदा, लाखों प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 31 May 2022 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 31 May 2022 05:12 PM IST
खास बातें

Sidhu Moose Wala Funeral Today Live: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में कर दिया गया। दूर-दूर से उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देने गांव पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।  जानें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Funeral Live Updates: Last Rites of Singer Sidhu Moose Wala Today, Photos and Videos Live News in Hindi
सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा। - फोटो : instagram

लाइव अपडेट

06:37 PM, 31-May-2022
मानसा के एसएसपी बोले- अलग-अलग एंगल से जांच जारी
मानसा के एसएसपी गौरव तोरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मेरी निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया है। हम अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। हमने उन कारों को बरामद कर लिया है जिनका इस्तेमाल अपराध में किया गया था। हमारे पास विभिन्न लीड हैं। हमें उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के दौरान घायल हुए दो व्यक्ति स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ग्रुप ने ली है। हम इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं।



04:28 PM, 31-May-2022
सोशल मीडिया पर लोगों ने व्यक्त किया शोक
मूसेवाला की हत्या से दुखी उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया
विज्ञापन
04:01 PM, 31-May-2022

अजय पाल सिंह ने बताया जान को खतरा

वहीं, पिछले साल मोहाली में सरेआम विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी, इस हत्या के अकेले चश्मीदीद गवाह उसके बड़े भाई अजय पाल सिंह मिड्डूखेड़ा ने अब अपनी जान पर खतरा बताया है और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।
03:48 PM, 31-May-2022
लॉरेंस बिश्नोई पहुंचा हाईकोर्ट
मूसेवाला की हत्या के आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए कोर्ट के बाद मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की है। उसने हाईकोर्ट से मांग की है कि पंजाब पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है, ऐसे में उसे सुरक्षा प्रदान की जाए और पंजाब पुलिस को उसे न सौंपा जाए।
03:21 PM, 31-May-2022
मूसेवाला का अंतिम संस्कार
सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
03:17 PM, 31-May-2022
मूसेवाला को बांधी गई लाल पगड़ी
मूसेवाला को लाल पगड़ी पहनाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
03:06 PM, 31-May-2022
लगे सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे
अंतिम यात्रा के दौरान मूसेवाला के प्रशंसकों ने सिद्धू मूसेवाला अमर रहे के नारे भी लगाए।
02:43 PM, 31-May-2022
मूसेवाला के कुत्ते भी गमगीन
सूत्रों के अनुसार, मूसेवाला के दो कुत्तों ने भी खाना पीना छोड़ दिया है। 
02:24 PM, 31-May-2022
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह। - फोटो : twitter
फूट फूटकर रोए बलकौर सिंह
मूसेवाला की अंतिम यात्रा के दौरान उनके पिता बलकौर सिंह फूट फूट कर रोए। लोगों को उन्हें ढांढस बंधाना भी मुश्किल हो गया था। उन्होंने अपनी पगड़ी उतारकर बेटे की मौत का इंसाफ मांगा। 
02:05 PM, 31-May-2022
गांव मूसा में जुटे हजारों लोग
अपने पसंदीदा गायक सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए गांव मूसा में हजारों लोग उमड़ पड़े हैं। हर किसी की आंख नम है। गांव के हर घर, हर सड़क, हर गाड़ी और पेड़ पर लोग दिख रहे हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed