Sidhu Moose Wala News Live: पांच डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, गांव मूसा में कल होगा अंतिम संस्कार
{"_id":"62944cdd93aed03c7813fbd1","slug":"sidhu-moosewala-death-news-live-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala News Live: पांच डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, गांव मूसा में कल होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 30 May 2022 09:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 30 May 2022 09:08 PM IST
खास बातें
Singer Sidhu Moose Wala Shot Dead Live Updates: पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। वहीं गायक की सुरक्षा घटाने पर आप सरकार बैकफुट पर आ गई है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:07 PM, 30-May-2022
मंगलवार को होगा गांव मूसा में अंतिम संस्कार
पंजाबी गायक सिद्धू मूस्सेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। पहले परिवार अपनी मांगों को लेकर पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच मौजूदा जज से करवाने के आश्वासश्न के बाद मूसेवाला का परिवार सहमत हुआ। सोमवार को देर शाम पांच डॉक्टरों के पैनल ने सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम किया लेकिन अभी तक इस में किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया। मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव मूसा में किया जाएगा और उनके घर, सिविल अस्पताल अन्य जगह पर भारी पुलिस बल तैनात है।

08:15 PM, 30-May-2022
हत्या में इस्तेमाल बोलेरो मिली
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है। इसमें कई गाड़ियों की नंबर प्लेट मिली हैं। एक नंबर प्लेट फिरोजपुर की है, जिसका यहां के आरटीओ दफ्तर में रजिस्ट्रेशन है। पुलिस आरटीओ दफ्तर फिरोजपुर में उक्त नंबर से संबंधित रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की रविवार को बदमाशों ने गोलियां दागकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
07:01 PM, 30-May-2022
जांच के लिए हाईकोर्ट को लिखा पत्र
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज से कराने के राज्य सरकार के फैसले के बाद सोमवार को इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पंजाब सरकार के गृह विभाग ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से आग्रह किया गया है कि इस पत्र को तुरंत चीफ जस्टिस के ध्यान में लाते हुए उपरोक्त मामले की जांच मौजूदा जज को सौंपी जाए।

06:34 PM, 30-May-2022
मोगा से ऑल्टो कार बरामद
गायक मूसेवाला की हत्या कर आरोपी ने एक ऑल्टो कार लूटी थी। अब वह कार मोगा जिले के धर्मकोट इलाके से बरामद हुई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
गायक मूसेवाला की हत्या कर आरोपी ने एक ऑल्टो कार लूटी थी। अब वह कार मोगा जिले के धर्मकोट इलाके से बरामद हुई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
06:13 PM, 30-May-2022
हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस
भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने कहा कि कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर उन लोगों की संख्या के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिनकी सुरक्षा छीनी गई थी और जिन कारणों से उनकी सुरक्षा में कटौती की गई थी। दो जून को पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करना है। सुरक्षा बढ़ाना या घटाना राज्य का विशेषाधिकार है लेकिन यह एक संवेदनशील मामला है। जब आप सुरक्षा कम करते हैं तो इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए।

05:15 PM, 30-May-2022
हाई अलर्ट पर पंजाब, लुधियाना से लेकर मानसा तक नाकाबंदी
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है। लुधियाना से लेकर मानसा तक हर जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने शहर के प्रमुख चौकों के साथ साथ देहाती इलाकों में भी नाकाबंदी कर दी है। हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की जा रही है। फिरोजपुर रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं मुल्लांपुर, सुधार, रायकोट आदि जगहों पर पुलिस ने हाई अलर्ट के तहत नाकाबंदी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:59 PM, 30-May-2022
जालंधर में कांग्रेसियों ने धरना लगाया
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने जालंधर में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना भी दिया व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
04:37 PM, 30-May-2022
कई लोगों को किया गया राउंडअप
मानसा के आईजी पीके यादव ने बताया कि नियमों के अनुसार फोरेंसिक टीम, उनके परिवार के लोग और पूरी मेडिकल टीम मौके पर मौजूद है। आज पोस्टमार्टम होगा उसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। मामले में कई अहम बातें सामने आई हैं, कई लोगों को राउंडअप किया है। जितने भी सबूत मिले हैं उनकी जांच की जा रही है।
04:02 PM, 30-May-2022
कुछ ही देर में होगा मूसेवाला का पोस्टमार्टम
मानसा अस्पताल में थोड़ी देर में सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उनका परिवार इसके लिए तैयार हो गया।
03:56 PM, 30-May-2022
देहरादून से एक युवक को हिरासत में लिया
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने देहरादून में दबिश दी। मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। शिमला बायपास रोड स्थित नया गांव में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ भी इस कार्रवाई में शामिल रहे। युवक को हत्यारों का मददगार बताया जा रहा है।