फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman who was victim of cybercrime takes her own life by consuming pesticide in mainpuri

साइबर ठग ने दी माैत: 'आपकी लाॅटरी लग गई है', शातिर ने दिया ऐसा झांसा, सह न सकी महिला; कीटनाशक पीकर दी जान

Sun, 23 Aug 2026 04:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sun, 23 Aug 2026 04:36 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में साइबर ठगी की एक घटना ने महिला की जान ले ली। ठगी से सदमे में आई महिला ने महिला कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में इलाज के दाैरान महिला की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Woman who was victim of cybercrime takes her own life by consuming pesticide in mainpuri
साइबर क्राइम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साइबर ठग के जाल में फंसकर परेशान महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। 20 लाख के लालच में ठग ने करीब 70 हजार रुपये महिला से अपने खाते में ट्रांसफर कराए। परिजन ने हालत बिगड़ने पर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कुर्रा अहिकारीपुर निवासी प्रबल प्रताप चौहान दिल्ली में कैब चलाते हैं। गांव में उनकी पत्नी अंजली देवी रहती हैं। पति प्रबल प्रताप ने बताया कि पत्नी भैंस खरीदने के लिए लोन कराना चाहती थीं। इसके लिए किसी को पेपर भी दिए थे, जिसके बाद से ही उनको कॉल आने लगे। 19 अगस्त को उनके पास एक वीडियो कॉल आया था, जिसमें एक युवक ने बताया कि आपकी 20 लाख रुपये की लॉटरी लग गई है। 
विज्ञापन


 

धनराशि के बदले एक सफारी कार भी ले सकती हो। उनको चेक भी दिखाया, जिसके बाद महिला ने रुपये लेने की हामी भर दी। उन्होंने बताया कि इसके एवज में साइबर ठग ने उनसे 20 हजार रुपये मांगे, उन्होंने बिना कुछ सोचे ऑनलाइन रुपये डाल दिए। इसके बाद आरोपी पत्नी से और रुपये की मांग की तो 15 हजार रुपये और डाल दिए। आरोपी की डिमांड फिर भी कम न हुई, उसने इस बार करीब 35 हजार रुपये मांगे।
 
विज्ञापन

इस पर अंजली अपने आभूषण लेकर सुनार के पास गई। उसने सुनार से कुछ रुपये अपने और बाकी रुपये पति के खाते में डालने को कहा। सुनार ने जब उसके पति को खाता नंबर जानने के लिए कॉल किया तब उसे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद महिला बैंक में पहुंची और अपना खाता चेक किया लेकिन उसमें कोई भी रुपये न आने पर वह समझ गई साथ ठगी हुई है। 

महिला ने खाना खाना छोड़ दिया और तनाव में रहने लगी। शुक्रवार दोपहर को कीटनाशक पी लिया। परिजन ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया। शनिवार को इलाज के दौरान अंजली मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed