फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Festive joy turns to mourningBrother, nephew, and

तीन की मौत: राखी का बुलावा देने जा रहे भाई-भतीजे और काका बने हादसे का शिकार, बहन के घर से पांच KM दूर हुई घटना

Sun, 23 Aug 2026 04:35 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 04:35 PM IST
सार

धार जिले के मांगोद-मनावर हाईवे पर जीराबाद के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता, चार वर्षीय बेटे और काका की मौत हो गई। 12 वर्षीय बेटी गंभीर घायल है। परिवार रक्षाबंधन पर बहन को बुलावा देने जा रहा था। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Festive joy turns to mourningBrother, nephew, and
धार सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मांगोद-मनावर हाईवे पर जीराबाद के समीप भीषण सडक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। परिवार के सदस्य बाइक से राखी के त्यौहार का बुलावा देने के लिए बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, हादसे में चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची व शवों को पीएम के लिए समीप के अस्पताल भेजा गया है। जहां हादसा हुआ वहां से बहन का घर महज पांच किलोमीटर दूर था। अब त्यौहार की खुशी परिवार के लिए मातम में बदल गई हैं, हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन


जानकारी के लिए रविवार दोपहर मागोद-अमझेरा-मनावर स्टेट हाईवे पर जीराबाद के समीप डागरिया वन गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और काका की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी-11 एन—6289 ने बाइक क्रमांक एमपी-11 जेडई-0324 को टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय बेटी गंभीर घायल हो गई, जिसका गंधवानी अस्पताल में उपचार चल रहा है। केशवी निवासी मजदूर अंतरसिंह (32) रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने 4 वर्षीय पुत्र अशोक, 12 वर्षीय बेटी रेशम और 50 वर्षीय काका भूरूसिंह के साथ बाइक से निकले थे। वे मनावर रोड स्थित रोडदा गांव में अपनी बहन को रक्षाबंधन पर घर आने का निमंत्रण देने जा रहे थे। बहन के घर से करीब 5 किलोमीटर पहले डागरिया वन के पास उनकी बाइक को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंतरसिंह (32), 4 वर्षीय अशोक और 50 वर्षीय भूरूसिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अंतरसिंह की 12 वर्षीय बेटी रेशम गंभीर घायल हो गई, जिसे जीराबाद पुलिस ने उपचार के लिए गंधवानी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक दूर जा गिरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क से काफी दूर जा गिरी। अंतरसिंह, उनका मासूम पुत्र अशोक और काका भूरूसिंह गंभीर अवस्था में सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जीराबाद चौकी प्रभारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बोलेरो क्रमांक एमपी 11 जेडएन 6288 अमझेरा से जीराबाद की ओर जा रही थी। आगे चल रही बाइक को बोलेरो ने टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए गंधवानी अस्पताल भेजे गए। घायल रेशम का उपचार जारी है।

कुछ देर तक हाईवे पर लगा जाम
दर्दनाक हादसे के बाद मागोद-मनावर मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक और तीन शवों को देखकर राहगीर भी स्तब्ध रह गए। जिस घर में रक्षाबंधन पर भाई के आने की तैयारी होनी थी, वहां अब मातम है। राखी का धागा बांधने से पहले ही रिश्तों की डोर हमेशा के लिए टूट गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed