{"_id":"6a8ad3c720617bdbba0ee336","slug":"ruckus-between-husband-and-wife-outside-the-family-counseling-center-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: शादी को हुए 11 साल, दो बच्चे, पति ने लगाया पत्नी पर ऐसा आरोप; परामर्श केंद्र के बाहर हो गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: शादी को हुए 11 साल, दो बच्चे, पति ने लगाया पत्नी पर ऐसा आरोप; परामर्श केंद्र के बाहर हो गया हंगामा
Sun, 23 Aug 2026 04:37 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:37 PM IST
सार
काउंसिलिंग के लिए पहुंचे पति-पत्नी में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। महिला का आरोप था कि पति उस पर झूठा शक करता है। जीजा से अवैध संबंध होने का आरोप लगाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारिवारिक विवाद के एक मामले में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब काउंसिलिंग से बाहर निकलते ही पति-पत्नी में कहासुनी और हंगामा हो गया। पुलिस और मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया।
युवती की शादी 11 साल पहले हुई थी। पति ने पत्नी पर 11 वर्षों से उसके जीजा से अवैध संबंध का आरोप लगाया। यह भी कहा कि दोनों बच्चे उसके नहीं हैं। वहीं युवती का कहना है कि शादी के शुरुआत से ही उसका पति झूठा शक कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
माता-पिता नहीं होने से उसे मजबूरी में अपनी बहन के घर महीनों गुजारने पड़े। तंग आकर परिवार परामर्श केंद्र का सहारा लिया। शनिवार को मामले की पहली सुनवाई थी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने अब पति के साथ रहने से मना कर दिया है। हालांकि परामर्श केंद्र के काउंसलर ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दो महीने का समय दिया है।