PM Modi Punjab Visit Live: विरोधियों पर बरसे मोदी, मान को बताया कागजी सीएम, खुद को कहा गुरु का सेवक
{"_id":"664ef0dee8063b8d300ef8bf","slug":"punjab-lok-sabha-election-2024-live-pm-narendra-modi-public-rally-in-patiala-today-news-in-hindi-2024-05-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Punjab Visit Live: विरोधियों पर बरसे मोदी, मान को बताया कागजी सीएम, खुद को कहा गुरु का सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 23 May 2024 05:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 05:51 PM IST
खास बातें
PM Modi in Patiala Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में प्रचार को धार देंगे। उनकी चुनावी सभा पटियाला में है। वहीं किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाने और उनसे सवाल पूछने का एलान किया। पीएम मंच पर पहुंच चुके हैं। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
पटियाला में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : X @BJP4India
लाइव अपडेट
05:34 PM, 23-May-2024
मोदी के संबोधन के साथ रैली समाप्त
रैली समाप्त हो गई है।05:30 PM, 23-May-2024
पांच लोकसभा सीटों को साधा
मोदी ने पटियाला से परनीत कौर, संगरूर से अरविंद खन्ना, बठिंडा से परमपाल कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस और फतेहगढ़ साहिब से गेजा राम वाल्मीकि के लिए वोट की अपील की।
विज्ञापन
05:27 PM, 23-May-2024
मोदी बोले-हमने वीर बाल दिवस शुरू किया
हमारी सरकार ने लंगर को टैक्स से मुक्त किया। साहिबजादों के बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस शुरू किया। देश के लोगों को इतने बड़े बलिदान के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए ये दिवस शुरू किया।05:19 PM, 23-May-2024
करतारपुर साहिब की भी बात की
कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया। 70 साल तक हमें करतारपुर साहिब के दूरबीन से दर्शन करने पड़े। बंटवारे के समय अगर मैं होता तो पाकिस्तान से करतापुर लेकर रहता। गुरुओं की सेवा से बड़ा कुछ नहीं है। आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर से श्रद्धालु गर्व के साथ दर्शन के लिए जाते हैं।05:18 PM, 23-May-2024
राम मंदिर का जिक्र
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया। हमारी आस्था की हर बात से उनको नफरत है। ये घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी लोग है।05:17 PM, 23-May-2024
सीएम को बताया कागजी सीएम
पंजाब के लोगों ने खेती से लेकर उद्योगों तक में अपना योगदान दिया है। कट्टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब का हाल खराब कर दिया। यहां राज्य सरकार का आदेश नहीं चलता। यहां खनन माफिया का राज है। कागजी सीएम को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुर्सत नहीं है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जो अपने गुरु अन्ना हजारे के साथ धोखा कर सकते हैं, जो दिन में 10 बार झूठ बोलते हैं। वे पंजाब का भला नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:13 PM, 23-May-2024
वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाए
मोदी ने कहा कि वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाए। जो विकसित पंजाब और भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो। लोकसभा चुनाव देश को मजबूत बनाने का चुनाव है।उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश को बांटना चाहता है। मोदी देश को आगे बढ़ाना चाहता है। मैं पंजाब के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है।
05:09 PM, 23-May-2024
पटियाला से यादें जुड़ीं
पीएम मोदी ने कहा कि पटियाला से मेरी बहुत यादें जुड़ी हैं। यहां दोस्तों के साथ बारादरी गार्डन में घूमना याद है। जब भी पंजाब आता हूं, यहां से प्यार बढ़ जाता है।05:00 PM, 23-May-2024
पंजाबी में मोदी का संबोधन शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाबी में अपना संबोधन शुरू किया।04:54 PM, 23-May-2024