फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Punjab Visit Live: विरोधियों पर बरसे मोदी, मान को बताया कागजी सीएम, खुद को कहा गुरु का सेवक

Thu, 23 May 2024 05:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 May 2024 05:51 PM IST
खास बातें

PM Modi in Patiala Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब में प्रचार को धार देंगे। उनकी चुनावी सभा पटियाला में है। वहीं किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाने और उनसे सवाल पूछने का एलान किया। पीएम मंच पर पहुंच चुके हैं। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Lok Sabha Election 2024 Live PM Narendra Modi Public Rally in Patiala Today News in Hindi
पटियाला में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : X @BJP4India

लाइव अपडेट

05:34 PM, 23-May-2024

मोदी के संबोधन के साथ रैली समाप्त

रैली समाप्त हो गई है। 
05:30 PM, 23-May-2024

पांच लोकसभा सीटों को साधा

मोदी ने पटियाला से परनीत कौर, संगरूर से अरविंद खन्ना, बठिंडा से परमपाल कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस और फतेहगढ़ साहिब से गेजा राम वाल्मीकि के लिए वोट की अपील की।
विज्ञापन
05:27 PM, 23-May-2024

मोदी बोले-हमने वीर बाल दिवस शुरू किया 

हमारी सरकार ने लंगर को टैक्स से मुक्त किया। साहिबजादों के बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस शुरू किया। देश के लोगों को इतने बड़े बलिदान के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए ये दिवस शुरू किया। 

 
05:19 PM, 23-May-2024

करतारपुर साहिब की भी बात की

कांग्रेस ने सत्ता के लिए देश का बंटवारा किया। 70 साल तक हमें करतारपुर साहिब के दूरबीन से दर्शन करने पड़े। बंटवारे के समय अगर मैं होता तो पाकिस्तान से करतापुर लेकर रहता। गुरुओं की सेवा से बड़ा कुछ नहीं है। आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर से श्रद्धालु गर्व के साथ दर्शन के लिए जाते हैं। 
05:18 PM, 23-May-2024

राम मंदिर का जिक्र

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया। हमारी आस्था की हर बात से उनको नफरत है। ये घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी लोग है। 
05:17 PM, 23-May-2024

सीएम को बताया कागजी सीएम

पंजाब के लोगों ने खेती से लेकर उद्योगों तक में अपना योगदान दिया है। कट्टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब का हाल खराब कर दिया। यहां राज्य सरकार का आदेश नहीं चलता। यहां खनन माफिया का राज है। कागजी सीएम को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुर्सत नहीं है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि जो अपने गुरु अन्ना हजारे के साथ धोखा कर सकते हैं, जो दिन में 10 बार झूठ बोलते हैं। वे पंजाब का भला नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:13 PM, 23-May-2024

वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाए

मोदी ने कहा कि वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाए। जो विकसित पंजाब और भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो। लोकसभा चुनाव देश को मजबूत बनाने का चुनाव है। 

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश को बांटना चाहता है। मोदी देश को आगे बढ़ाना चाहता है। मैं पंजाब के लोगों से आशीर्वाद मांगने आया हूं। सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। 
05:09 PM, 23-May-2024

पटियाला से यादें जुड़ीं

पीएम मोदी ने कहा कि पटियाला से मेरी बहुत यादें जुड़ी हैं। यहां दोस्तों के साथ बारादरी गार्डन में घूमना याद है। जब भी पंजाब आता हूं, यहां से प्यार बढ़ जाता है।
05:00 PM, 23-May-2024

पंजाबी में मोदी का संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाबी में अपना संबोधन शुरू किया।
04:54 PM, 23-May-2024

किसानों के आंदोलन पर बोले सुनील जाखड़ 

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी ने पंजाब के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को मदद की जरूरत है। पंजाबियों को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो पंजाब को मदद दे सके। पंजाब की नस्ल और फसल बनाने की जरूरत है। जाखड़ ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि कुछ लोगों ने किसानों के नाम पर अपनी दुकानें चमका रखी हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed