फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Floor Test Live: नायब सिंह सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, मनोहर लाल का करनाल विधानसभा से इस्तीफा

Wed, 13 Mar 2024 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 03:46 PM IST
खास बातें

Haryana Politics live News in Hindi: हरियाणा में मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी। आज विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में सरकार ने बहुमत साबित कर दिया। विश्वास मत ध्वनिमत से पास हुआ। जानें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Haryana Floor Test Live Updates New CM Nayab Singh Saini to prove Majority today News in Hindi
सदन में बोलते नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:45 PM, 13-Mar-2024

सदन अनिश्तिकाल के लिए स्थगित

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। 
02:47 PM, 13-Mar-2024

मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से इस्तीफा दिया

मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल ने हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसका एलान सदन में किया।
विज्ञापन
02:18 PM, 13-Mar-2024

नायब सैनी ने हासिल किया विश्वासमत

सदन में नायब सिंह सैनी सरकार ने विश्वासमत हासिल किया। विस में बिना मतदान ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
01:44 PM, 13-Mar-2024

सदन में बोल रहे सीएम

सदन में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी बोल रहे हैं। सैनी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे बतौर सीएम सदन में आए हैं। सीएम ने कहा कि मैं मनोहर लाल की देखरेख में पला बढ़ा हूं।
01:39 PM, 13-Mar-2024

सदन में दिखा हुड्डा का शायराना अंदाज

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शायराना अंदाज में कहा कि मालूम था सबको एक दिन यार बदलेंगे, नाटक वही रहेगा पर किरदार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि तुम सीएम बदलते रहना हम सरकार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन था। 
01:21 PM, 13-Mar-2024

रंजीत चौटाला ने कांग्रेस पर कसा तंज

रंजीत चौटाला ने कहा कि अप्रैल में लोकसभा चुनाव आ रहा है, कांग्रेस की टिकट लेने के लिए लोग तैयार नहीं हैं। सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने विरोध जताया। विधायक रघुबीर कादियान ने कहा किसी पर कीचड़ उछालना अच्छी बात नही है। रंजीत चौटाला ने कहा कि अप्रैल में मेंडेट आएगा। जिसमें पता लग जाएगा कौन कहां खड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 13-Mar-2024

सीक्रेट बैलेट से वोटिंग की मांग

कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि मैं इस विश्वास मत का विरोध करता हूं, इसका चुनाव सीक्रेट बैलेट पर करवाया जाए।


 
12:48 PM, 13-Mar-2024

कादियान ने कहा ये सरकार गिरनी चाहिए

कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि पार्टी के फैसलों का जनता पर फर्क पड़ता है, विकास पर फर्क पड़ता है। जब आप 2019 में आए तब भी आप अल्पमत में थे। आपने सरकार बनाई, अब भी आपके पास बहुमत नहीं था अब भी आप सरकार बना रहे हो।  खट्टर साहब से हमें सहानुभूति है। जो भ्रष्टाचार के बीच ईमानदारी को लेकर खड़े रहे। मनोहर लाल जी, आप शरीफ आदमी हो आपको बली चढ़ा दिया। हरियाणा में राष्ट्रपति लागू हो। सरकार का फैसला जनता पर छोड़ना चाहिए। हम विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हैं। यह गिरना चाहिए। आपके पांच लोग ऐसे हैं जो इसके खिलाफ वोट देंगे। आपको जनता के पास जाना होगा।
 
12:45 PM, 13-Mar-2024

जेपी दलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा

मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मैं विश्वास मत के समर्थन में हूं। एक गरीब किसान के घर में पैदा हुआ बच्चा इस पद पर पहुंचा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार की राजनीति करने वाले हैरान हैं। इनके सदस्य कहते है सीक्रेट वोटिंग होनी चाहिए। कांग्रेस के लोग अपने साथियों को इकट्ठा करके दिखाएं तब ये कह सकते है कि विश्वास मत के खिलाफ हैं। हमारी सरकार ने गरीब के हाथ में सत्ता दी है। किसानों के खातों में पैसे डाले है। जेपी दलाल ने कहा मनोहर लाल इससे भी ऊंचे पद पर जाएंगे। कांग्रेस के साथियों का पूर्व मुख्यमंत्री को ईमानदार बताने और नए मुख्यमंत्री को शरीफ बताने पर धन्यवाद करता हूं।
12:42 PM, 13-Mar-2024

रावत के बयान पर भड़के विपक्षी

चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने निर्दलीय विधायकों को बेचारा कहा। इस शब्द पर नयनपाल रावत ने आपत्ति जताई, जिसके बाद शर्मा ने शब्द वापस लिए। वहीं नयनपाल रावत ने कहा ये हुड्डा की सरकार नहीं जहां हजकां के विधायक खरीदकर सरकार बनाई थी। इस पर विपक्ष के विधायक खड़े हो गए और हंगामे का माहौल बन गया। वहीं मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ये बात पूरा हरियाणा जानता है, इस बात में क्या संदेह है। पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा खडे़ हुए और कहा कि लोग जानते हैं मैं बोलकर पोल खोलूं अभी? इसके बाद स्पीकर ने मामला शांत कराया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed