फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Decision taken at the meeting regarding paddy allocation; fines for violations

Fatehabad News: बैठक में धान के समान आवंटन का फैसला, उल्लंघन पर जुर्माना

Tue, 06 Oct 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Decision taken at the meeting regarding paddy allocation; fines for violations
बैठक में उपस्थित शहरी राइस मिलर एसोसिएशन रतिया के पदाधिकारी ,स्त्रोत आयोजक 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। शहरी राइस मिलर एसोसिएशन ने मंडी से खरीदे जाने वाले धान के समान वितरण का फैसला लिया है। प्रत्येक मिलर को पहले 2000 मीट्रिक टन धान दिया जाएगा। सीधी ट्रॉली से धान शेलर में लेने पर 51 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पर्ची गोशला के नाम से कटेगी।
एसोसिएशन ने मंगलवार को एमआर जिंदल राइस मिल में बैठक कर ये फैसले लिए। प्रधान मनोज जिंदल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के सभी राइस मिलर शामिल हुए। बैठक में यह भी तय हुआ कि मंडी से खरीदा जाने वाला धान सभी राइस मिलरों को बराबर मात्रा में मिलेगा। प्रत्येक मिलर को पहले 2000 मीट्रिक टन धान दिया जाएगा।
विज्ञापन

मात्रा पूरी होने पर उसका गेट पास बंद करवा दिया जाएगा। सभी मिलरों की 2000 मीट्रिक टन मात्रा पूरी होने के बाद ही आगे धान का आवंटन किया जाएगा। एसोसिएशन ने यह भी फैसला लिया कि कोई राइस मिलर सरकारी खरीद के लिए स्वयं मंडी नहीं जाएगा। संबंधित खरीद एजेंसी का इंस्पेक्टर सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार धान खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 प्रतिशत नमी तक की एफएक्यू गुणवत्ता वाली धान ही खरीदी जाएगी। खरीद के बाद धान संबंधित शेलरों में भेजा जाएगा। मिलरों ने कहा कि प्रशासन या खरीद एजेंसी की ओर से धान आवंटन में पक्षपात हुआ तो एसोसिएशन सामूहिक विरोध करेगी। सर्वसम्मत फैसलों का उल्लंघन करने वाले मिलर के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी जाएगी।

ऐसे उल्लंघन पर एसोसिएशन ने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने का भी निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने जरूरत पड़ने पर समान धान आवंटन के लिए हाईकोर्ट जाने का फैसला भी लिया। बैठक में उपप्रधान संदीप गोयल, सचिव राज कुमार सिंगला, कोषाध्यक्ष श्रीपाल जिंदल, संरक्षक दर्शन गर्ग और प्रमुख सलाहकार सुरेश जिंदल सहित शहर के सभी राइस मिलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed