Haryana Floor Test Live: नायब सिंह सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, मनोहर लाल का करनाल विधानसभा से इस्तीफा
{"_id":"65f1320fd5418df5aa0dad89","slug":"naib-singh-saini-government-majority-test-live-update-haryana-assembly-2024-03-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Floor Test Live: नायब सिंह सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, मनोहर लाल का करनाल विधानसभा से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 13 Mar 2024 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:46 PM IST
खास बातें
Haryana Politics live News in Hindi: हरियाणा में मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी। आज विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में सरकार ने बहुमत साबित कर दिया। विश्वास मत ध्वनिमत से पास हुआ। जानें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
सदन में बोलते नायब सिंह सैनी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:45 PM, 13-Mar-2024
सदन अनिश्तिकाल के लिए स्थगित
हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।02:47 PM, 13-Mar-2024
मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से इस्तीफा दिया
मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल ने हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसका एलान सदन में किया।
विज्ञापन
02:18 PM, 13-Mar-2024
नायब सैनी ने हासिल किया विश्वासमत
सदन में नायब सिंह सैनी सरकार ने विश्वासमत हासिल किया। विस में बिना मतदान ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया।01:44 PM, 13-Mar-2024
सदन में बोल रहे सीएम
सदन में विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी बोल रहे हैं। सैनी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे बतौर सीएम सदन में आए हैं। सीएम ने कहा कि मैं मनोहर लाल की देखरेख में पला बढ़ा हूं।01:39 PM, 13-Mar-2024
सदन में दिखा हुड्डा का शायराना अंदाज
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शायराना अंदाज में कहा कि मालूम था सबको एक दिन यार बदलेंगे, नाटक वही रहेगा पर किरदार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि तुम सीएम बदलते रहना हम सरकार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन था।01:21 PM, 13-Mar-2024
रंजीत चौटाला ने कांग्रेस पर कसा तंज
रंजीत चौटाला ने कहा कि अप्रैल में लोकसभा चुनाव आ रहा है, कांग्रेस की टिकट लेने के लिए लोग तैयार नहीं हैं। सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने विरोध जताया। विधायक रघुबीर कादियान ने कहा किसी पर कीचड़ उछालना अच्छी बात नही है। रंजीत चौटाला ने कहा कि अप्रैल में मेंडेट आएगा। जिसमें पता लग जाएगा कौन कहां खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 13-Mar-2024
सीक्रेट बैलेट से वोटिंग की मांग
कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि मैं इस विश्वास मत का विरोध करता हूं, इसका चुनाव सीक्रेट बैलेट पर करवाया जाए।12:48 PM, 13-Mar-2024
कादियान ने कहा ये सरकार गिरनी चाहिए
कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि पार्टी के फैसलों का जनता पर फर्क पड़ता है, विकास पर फर्क पड़ता है। जब आप 2019 में आए तब भी आप अल्पमत में थे। आपने सरकार बनाई, अब भी आपके पास बहुमत नहीं था अब भी आप सरकार बना रहे हो। खट्टर साहब से हमें सहानुभूति है। जो भ्रष्टाचार के बीच ईमानदारी को लेकर खड़े रहे। मनोहर लाल जी, आप शरीफ आदमी हो आपको बली चढ़ा दिया। हरियाणा में राष्ट्रपति लागू हो। सरकार का फैसला जनता पर छोड़ना चाहिए। हम विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हैं। यह गिरना चाहिए। आपके पांच लोग ऐसे हैं जो इसके खिलाफ वोट देंगे। आपको जनता के पास जाना होगा।12:45 PM, 13-Mar-2024
जेपी दलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा
मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मैं विश्वास मत के समर्थन में हूं। एक गरीब किसान के घर में पैदा हुआ बच्चा इस पद पर पहुंचा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार की राजनीति करने वाले हैरान हैं। इनके सदस्य कहते है सीक्रेट वोटिंग होनी चाहिए। कांग्रेस के लोग अपने साथियों को इकट्ठा करके दिखाएं तब ये कह सकते है कि विश्वास मत के खिलाफ हैं। हमारी सरकार ने गरीब के हाथ में सत्ता दी है। किसानों के खातों में पैसे डाले है। जेपी दलाल ने कहा मनोहर लाल इससे भी ऊंचे पद पर जाएंगे। कांग्रेस के साथियों का पूर्व मुख्यमंत्री को ईमानदार बताने और नए मुख्यमंत्री को शरीफ बताने पर धन्यवाद करता हूं।12:42 PM, 13-Mar-2024