फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MSME For Bharat: सीआईआई में जुटी उद्योग जगत की हस्तियां, प्रशासक बोले- एमएसएमई का देश में अहम योगदान

Fri, 19 Sep 2025 06:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 06:25 PM IST
खास बातें

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहुंचे हैं। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
MSME For Bharat Conclave in chandigarh administration gulab chand kataria Live Update
संबोधित करते प्रशासक गुलाब चंद कटारिया - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:29 PM, 19-Sep-2025

पंजाब बाढ़ पर भी रखी बात

राज्यपाल ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर उनको लोगों ने बताया कि इतना पानी कभी भी नहीं आया। उन्होंने किसानों को लेकर भी चिंता जताई। पंजाब के लोगों का जो सेवा करने का भाव है वह सराहनीय है। इसके बाद पैनल डिस्कशन शुरू हो गई है। नवीन मंगलानी, पवित्र सिंह, विनोद मित्तल, वरिंदर सिंह सलूजा, अरुण ग्रोवर पैनल डिस्कशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। 18 प्रतिशत जीएसटी को लेकर डिस्कशन चल रहा है।
05:28 PM, 19-Sep-2025

अमेरिका ने भारत को रोकने का प्रयास किया

पैनल डिस्कशन - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल कटारिया ने कहा कि पंजाब में आईक्यू की कमी नहीं है। अनपढ़ होने के बाद आईक्यू लेवल ऊंचा लेकर चलने वाले लोगों के लिए भी रस्ते खुले होने चाहिए। जनता की भावना के अनुसार अपने नियमों को बदलें। आपस में बैठकर चर्चा करनी होगी। एक-दूसरे की सुनकर ही रास्ता निकलेगा। अमेरिका ने हमें रोकने का प्रयास किया लेकिन भारत रास्ता निकाल ही लेता है। 2047 में हम एक नंबर तभी बनेंगे जब सब मिलकर प्रयास करेंगे। 
 
विज्ञापन
05:18 PM, 19-Sep-2025

एमएसएमई ने जोड़े 25 करोड़ लोग

कार्यक्रम में पहुंचे उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासक कटारिया ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को एमएसएमई जोड़े हुए है। उनका आर्थिक प्रगति में अहम योगदान रहा है। कोरोना में सबसे ज्यादा नुकसान इसी इंडस्ट्री को हुआ था। आज जो इंडस्ट्री चल रही है 5 साल बाद वो ऐसे ही चलेगी ये जरूरी नहीं। समय के साथ बदलाव होते रहते हैं। यहां की इंडस्ट्री किस प्रकार ग्रो किया जाए इसको लेकर प्रयास किया जाएगा। स्टार्टअप पॉलिसी इसलिए लागू की गई। बच्चों को शुरुआत से ही स्किल दो ताकि उनको रोजगार मांगने की जरूरत न पड़े। कोई आदमी परफेक्ट नहीं होता उसमें सीखने की चाहत होनी चाहिए।

04:46 PM, 19-Sep-2025

प्रशासक ने अमर उजाला का जताया आभार

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने अपने संबोधन में अमर उजाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई का देश में अहम योगदान है। वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए उन्होंने वहां के कुछ अनुभवों को साझा किया।
04:28 PM, 19-Sep-2025

पंजाब में बनाई जाएंगी समितियां

संबोधित करते मंत्री संजीव अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी दी कि पंजाब में समितियां बनाई जाएंगी जिसमें 12 सदस्य होंगे। इनमें 80 परसेंट एमएसएमई रखे गए हैं। 20 प्रतिशत लार्ज स्केल इंडस्ट्रलिस्ट होंगे। बहुत से उद्यमियों में देश विदेश में नाम किया है। राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत अब नया एक्ट पंजाब सरकार ला रही है। इससे एमएसएमई को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने एमएसएमई इंडस्ट्री को इंसेंटिव देने और पर्यवारण संबंधी समस्याओं से समाधान में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने अखबार में पंजाब में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रकाशित करने की बात कही, ताकि ज्यादा से ज्यादा एमएसएमई पंजाब में इन्वेस्ट कर सके।

04:17 PM, 19-Sep-2025

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

संबोधित करते मंत्री संजीव अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने भी कार्यक्रम शिरकत की है। मंत्री अरोड़ा ने सभी उद्यमियों और अमर उजाला का धन्यवाद किया, जो समय निकालकर कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा जो सबसे बड़े वीआईपी हैं वह एमएसएमई हैं। क्योंकि ये लोगों के घरों का चूल्हा जलने का काम कर रहे हैं। मंत्री अरोड़ा ने राज्यपाल कटारिया से सभी का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 19-Sep-2025
प्रशासक कटारिया पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ उद्योग विभाग के निदेशक पवित्र सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 एमएसएमई इंटरवेंशन के लिए करोड़ों रुपये के बजट आता है। उन्होंने भारत सरकार की ओर से दी जा रही स्कीम के बारे में भी बताया।
03:57 PM, 19-Sep-2025

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया कार्यक्रम में पहुंचे

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय गान के बाद अब दीप प्रज्वलन की रस्म निभाई गई है।
03:50 PM, 19-Sep-2025

दो पैनल चर्चाओं में एमएसएमई पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में दो पैनल चर्चा आयोजित होंगी। एमएसएमई: अवसर और चुनौतियां थीम पर चर्चा में चंडीगढ़ की एमएसएमई को वित्तीय सहयोग, तकनीकी संसाधन, बाजार तक पहुंच और नीतिगत समर्थन जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा। दूसरी पैनल चर्चा पंजाब की औद्योगिक वृद्धि में एमएसएमई की भूमिका थीम पर होगी। यह चर्चा पंजाब की औद्योगिक संरचना में एमएसएमई के योगदान, निर्यात संभावनाओं, रोजगार सृजन और राज्य की विकास नीति पर केंद्रित होगी।
03:32 PM, 19-Sep-2025

एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर होगी खुली चर्चा 

एमएसएमई के आयोजन का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर खुली चर्चा करना है, ताकि नीति निर्माताओं, उद्योग जगत और प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित कर भारत की औद्योगिक प्रगति को और गति दी जा सके।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed