फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan Live: सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल, घायल किसानों को मुआवजा और पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

Fri, 23 Feb 2024 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 04:01 PM IST
खास बातें

Kisan Andolan Live Updates News in Hindi: जींद की खनौरी सीमा पर किसान शुभकरण सिंह की मौत के विरोध में किसान आज काला दिवस मनाएंगे। गुरुवार को बॉर्डरों पर दिन भर शांति रही। सोमवार (26 मार्च) को देशभर के राजमार्गों पर ट्रैक्टर आक्रोश रैली निकालने और 14 मार्च को दिल्ली में किसान-मजदूर महापंचायत का एलान किया गया है। जानें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Kisan Andolan black day observed by farmers shambhu border all update news
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

05:11 PM, 23-Feb-2024

किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इसमें घायलों को मुआवजा और किसानों को दिल्ली जाने देने की मांग की गई है। वहीं किसानों पर पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग भी की गई है।
03:53 PM, 23-Feb-2024

एसएचओ को आई चोट

पथराव में एसएचओ चंद्रभान को चोट आई है। किसान नेता सुरेश कोथ समेत कुछ किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस की कार्रवाई में किसान भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
02:50 PM, 23-Feb-2024

हिसार में किसानों ने किया पथराव, पुलिस ने बल प्रयोग कर रोका

हिसार के खेड़ी चौपटा के पक्के मोर्चे पर किसानों ने दोपहर 2 बजे आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने सड़क पर दोनों ओर बेरिकेड्स लगाए हुए हैं। मौके पर गाड़ियां भी अड़ा दी गई हैं। किसान कच्चे रास्तों की ओर से निकलने लगे तो पुलिस ने वहां भी रोकने का प्रयास किया। पुलिस तथा किसानों के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस बीच पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो किसानों ने भी पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस पीछे हट गई। पुलिसकर्मी मौके से दौड़ते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। बाद में पुलिस कर्मियों ने भी किसानों पर पथराव करना शुरू कर दिया।
02:00 PM, 23-Feb-2024
किसानों की केंद्र से मांग
भारतीय किसान यूनियन के सूबेदार चरण सिंह, सुनील प्रधान, तेजबीर प्रधान, नीरज सिलाना,सीटू की सरोज दुजाना, रिटायर्ड कर्मचारी नेता मास्टर बलबीर सिंह कोट तथा एसकेएस जिला प्रधान रामबीर, आशा वर्कर नेत्री, अनीता भागलपुरी ने भी धरने को संबोधित किया व पंजाब की सीमा पर किसानों पर चलाए जा रहे क्रूर पुलिस दमन, ट्रैक्टरों को तोड़ने पर आक्रोश व्यक्त किया और इसकी न्यायिक जांच कराने, 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली बॉर्डर से किसानों की घर वापसी के समय एसकेएम से किए गए वायदों को पूरा करने की मांग केंद्र सरकार से की।

इस अवसर पर ओमप्रकाश बाघपुर,ओमबीर सिंह, महेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, सुनील माजरा,पवन, हंसराज, होश्यार सिंह, सुरेंद्र, रमेश, काले प्रधान,सतबीर सिंह, सतपाल सभ्रवाल, संसार सुरहेती, किशन तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
02:00 PM, 23-Feb-2024
सीएम और पुलिस अधिकारियों पर दर्ज हो एफआईआर
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा नेशनल कोर्डिनेशन कमेटी के सदस्य एवं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि युवा किसान शुभकरण सिंह की हत्या के अपराध में मुख्यमंत्री हरियाणा और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। किसान सभा के दिलबाग सिंह दलाल ने कहा कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच करवाई जाए। सतबीर सिंह कादियान, जगबीर सिंह सोलंकी तथा रमेश जाखड़ ने शहीद शुभ करण सिंह के परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा देने की मांग की।

 
01:57 PM, 23-Feb-2024

किसान संगठनों तथा विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने जलाए सरकार के पुतले

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर एसकेएम से जुड़े हुए किसान संगठनों तथा विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर हरियाणा पुलिस की गोलीबारी में युवा किसान शुभकरण सिंह की हत्या के खिलाफ आज का दिन काले दिवस के रूप में मनाया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा गृहमंत्री अनिल विज का पुतला राव तुलाराम चौक पर फूंका तथा उनके इस्तीफे की मांगा की। इससे पहले शहीद युवा किसान शुभकरण सिंह को एक मिनट मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गई। धरने की अध्यक्षता सूबेदार चरण सिंह माजरा, जयकरण  मांडौठी तथा ममता कादियान ने संयुक्त रूप से की, संचालन सीटू नेता किरण बरहाणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:22 PM, 23-Feb-2024

खनौरी बॉर्डर पर चौथे किसान की मौत पर पंधेर का बयान 

खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि वह खनौरी बॉर्डर पर थे और इस किसान आंदोलन के चौथे शहीद हैं। उनकी पहचान दर्शन सिंह (62) के रूप में हुई है, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पिछले तीन शहीदों के समान ही मुआवजा दिया गया है और एक उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने पहले प्रत्येक को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये प्रदान किए हैं। 
 
12:42 PM, 23-Feb-2024

हिसार से किसान खनौरी बॉर्डर कूच करने पर अड़े, प्रशासन अलर्ट 

हिसार के खेड़ी चौपटा के पक्के मोर्चे पर किसानों ने दोपहर 2 बजे के बाद खनौरी बॉर्डर की ओर कूच करने का एलान किया है। इस एलान को लेकर प्रशासन ने वीरवार को किसानों से बातचीत की थी जिसमें समाधान नहीं निकल सका था। किसान खनौरी बॉर्डर पर जाने की जिद पर अड़े रहे। प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी, वाटर कैनन, एंबुलेंस मौके पर तैनात हैं। 



किसान नेता सुरेश कोथ व विकास सीसर ने बताया कि किसान दोपहर करीब दो बजे खनौरी बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। अगर प्रशासन ने कोई खलल डालने की कोशिश की, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान शांतिपूर्वक अपना आंदोलन कर रहे हैं। प्रशासन भी शांतिपूर्वक तरीके से किसानों का सहयोग करे। सरकार किसानों की सभी मांगें जल्द से जल्द पूरी करें अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। खनौरी बॉर्डर जाने के लिए किसानों ने अपनी तैयारी कर रखी है सभी किसान राशन के साथ पूरे इंतजाम करके यहां से चलेंगे। ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली के अंदर ही रहने का अस्थाई ठिकाना भी बनाया गया है। बॉर्डर पर पहुंच कर जो किसान नेताओं के आदेश होंगे, उसी के अनुसार काम किया जाएगा। इस बार किसान अपनी मांगें पूरी करवाए बगैर घर नहीं लौटेगा।

कमेटी में यह किसान हैं शामिल
कमेटी में विकास सिसर, कुलदीप खरड़, प्रधान अमन डाटा, रणवीर उमरा, सतीश राजली, जय नारायण, सुरेश, बिजेंदर, सुंदर, राकेश, मनीष, जगदीश, विकास, कृष्ण, मनजीत, सतीश, गोलू, अभिमन्यु, धर्मवीर, रामपाल, रणधीर, ओमप्रकाश, रामकुमार, कृष्णा मान, सुंदर, जोरा सिंह, कर्मवीर, संदीप, रोहतास, वारिस डाटा, जगदीप, राजेंद्र, संदीप, सुंदर पनिहारी, मनजीत, रामचंद्र, कृष्ण मसूदपुर, कुलदीप, काला गामडा, शिवलाल राजली, रामपाल, रवि, अनिल, सुनील राखी, प्रदीप ढांडा, सुरेश, रणधीर खेड़ी, दरबारा, अनिल, सूरजमल, सत्ता, कुलदीप पुनिया, आजाद, सोनू ,राम मेहर, रौनक, नफे सिंह, राजपाल, नरेश, मनोज, दीपक, महेंद्र खेड़ी, ओम प्रकाश, परवीन नाडा, विनोद दुहन, दीपक मोर, वीरेंद्र, मांगेराम, सिद्धू मिर्चपुर इत्यादि शामिल किए गए हैं।
12:32 PM, 23-Feb-2024

किसान साथियों को जोड़ने के लिए बनाई समन्वय समिति

एमकेएम ने सभी पुराने किसान साथियों को साथ जोड़ने के लिए उन्होंने छह सदस्यीय समिति बनाई है, जो इन किसानों से जाकर बात करेगी। समिति बॉर्डर पर डटे किसान यूनियनों से भी बात करेगी और प्रयास रहेगा कि वह सभी साथ मिलकर ही किसानी मुद्दों को लेकर आगे बढ़ें। मोर्चे ने डीसी ऑफिस और भाजपा नेताओं के घरों के बाहर दिए जा रहे धरने को समाप्त करने का फैसला लिया है।
11:42 AM, 23-Feb-2024

सुनील जाखड़ ने शुभकरण की मौत को बताया दुखद

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने खनौरी बॉर्डर पर मरने वाले किसान शुभकरण सिंह की मौत को दुखद बताया है। जाखड़ ने एक्स पर लिखा-मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और पूरा पंजाब आज उनके साथ खड़ा है। गहन जांच से पता चलना चाहिए कि उनकी मौत के लिए कौन जिम्मेदार है और सच्चाई सामने आनी चाहिए। 

जाखड़ ने लिखा-मैं ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं क्योंकि आज भी विरोध स्थल पर हमारे हजारों शुभकरण मौजूद हैं। दोनों पक्षों को याद रखना चाहिए कि हर जीवन मायने रखता है। सरकारों और सुरक्षा बलों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए संयम और संवेदनशीलता का पालन करना चाहिए, वहीं किसान संगठनों को भी हमारे युवाओं के जुनून और ऊर्जा को सही दिशा में ले जाना चाहिए। इस आंदोलन के नेताओं को यह महसूस करना चाहिए कि हमारे युवा हमारे राष्ट्र की संपत्ति हैं और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी के संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए युवाओं का दुरुपयोग न किया जाए। सभी मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से आना चाहिए और दोनों पक्षों को बातचीत के माध्यम से मुद्दों को हल करने की दिशा में काम करना चाहिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed