फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Panchayat Election: आने लगे परिणाम, केजरीवाल के गांव में पूर्व फौजी की जीत, कई जगह बवाल

Wed, 02 Nov 2022 09:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 09:01 PM IST
खास बातें

Haryana Panchayat Election 2022 Voting And Results Live Updates: हरियाणा में प्रथम चरण के नौ जिलों में बुधवार को सरपंच-पंच के लिए मतदान हो रहा है। भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जिले में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जानें पल-पल के अपडेट

विज्ञापन
Haryana Panchayat Election 2022 Live Updates 9 Districts Sarpanch Chunav Voting and Results News in Hindi
कैथल के गांव जुलानी खेड़ा में पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

लाइव अपडेट

10:44 PM, 02-Nov-2022
पानीपत: बराबर मिले मत, टॉस कर चुना गया सरपंच 
इसराना ब्लॉक के गांव खलीला माजरा में अमित और रकम सिंह को बराबर वोट मिलने पर सिक्का उछाल कर सरपंच पद का विजेता तय किया गया।  टॉस में अमित की जीत हुई और उन्हें सरपंच घोषित किया गया। अमित को 302 वोट और रकम सिंह को भी 302 वोट मिले थे जबकि एक वोट नोटा को मिला था।
10:13 PM, 02-Nov-2022
कई जगह बवाल
पानीपत: खंड समालखा के गांव मनाना में 400 वोटों से आगे चल प्रत्याशी 16 वोट से हार गई। इसके बाद लोग विरोध में उतर गए। मतगणनास्थल के बाहर लोगों ने धरना शुरू कर दिया है।
भिवानी: गांव दांग कलां में सरपंच पद पर हारने वाले प्रत्याशी के पक्ष के लोगों ने पोलिंग पार्टी की पिटाई कर दी। इसके बाद ईवीएम में आग लगा दी। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। 
भिवानी: हरियाणा के मुख्यमंत्री के नवनियुक्त निजी सचिव (पीए) नवीन कौशिक की मां 08 वोट से चुनाव हार गईं।

विज्ञापन
09:03 PM, 02-Nov-2022
यमुनानगरः सबसे बड़ी पंचायत में सबसे बड़ी जीत
बिलासपुर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बिलासपुर में सरपंच पद की प्रत्याशी कीर्ति रानी ने अपनी प्रतिद्वंदी इंद्रजीत कौर को रिकॉर्ड 4418 वोट के बड़े अंतर से हराया। कीर्ति रानी को कुल 5277 वोट पड़े, जबकि इंद्रजीत कौर को केवल 859 वोट ही मिले। 20 वार्डों वाली पंचायत बिलासपुर में करीब 8200 मतदाता हैं।

यह प्रत्याशी कम अंतर से जीते
  • गांव ठसका खादर में माया सैनी एक वोट से जीत कर सरपंच बनीं
  • वहीं, गांव कान्हड़ी खुर्द में डॉ. वेद सैनी दो वोट से विजयी रहे
  • गांव शाहपुर-302 में जरनैल सिंह तीन वोट से जीत कर सरपंच बने
08:58 PM, 02-Nov-2022

आने लगे परिणाम

  • हिसार: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैतृक गांव खेड़ा में पूर्व फौजी विजेंद्र सिंह ने आठ मतों से जीत हासिल की है। 
  • हिसार: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के ननिहाल गांव लीलस में गौशाला के प्रधान धर्म सिंह ने 327 मतों से जीत हासिल की है।
  • झज्जर: बाबरा गांव में मतगणना से असंतुष्ट ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के सामने धरना शुरू कर दिया है।
05:56 PM, 02-Nov-2022
झज्जर में दो दर्जन पर केस दर्ज 
झज्जर में मतदान की पवित्रता भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गांव जाहदपुर के मतदान केंद्र में झगड़ा करने के मामले में करीब दो दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कई आरोपी हिरासत में है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के निर्देश पर पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज कर एक्शन लिया है।
05:17 PM, 02-Nov-2022

पानीपत में चले चाकू

पानीपत में सरपंच चुनाव को लेकर गांव महराना में दो प्रत्याशियों के बीच डंडे और रॉड से लेकर चाकू तक चल गए। एक पक्ष की ओर से प्रत्याशी कार्यकर्ता सदानंद के सिर में गहरी चोटें आई हैं। तो दूसरी पक्ष के कार्यकर्ता नरेंद्र पर चाकुओं से हमला हुआ है। एक पक्ष ने पुलिस को एक गाड़ी में हथियार होने की सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी को पकड़ा और जब्त कर लिया लेकिन पुलिस का कहना है कि गाड़ी में सिर्फ डंडे ही मिले हैं। इनके अलावा गांव डाहर में भी वाद विवाद और झड़प हुई लेकिन पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल बात को आगे बढ़ने नहीं दिया। बापौली के सरकारी स्कूल में दो पक्षों में तनाव बढ़ा, इसराना के शाहपुर गांव में भी तनावपूर्ण माहौल बना तो मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट माणिक पंवार ने मामला शांत कराया। 

दूसरी ओर गांव थिराना में भी चुनाव को लेकर बड़ा मामला सामने आया। सरपंच चुनाव में कड़ी टक्कर चल रही है। एक पक्ष अमित और दूसर पक्ष कुलदीप का है। पोलिंग बूथ की दीवार के सहारे एक पक्ष के लोग लैपटॉप लेकर बैठे थे। दूसरे पक्ष ने उनको घेर कर धुन दिया और ईवीएम हैक करने का आरोप लगाया। इसकी सूचना पुलिस समेत डीसी और चुनाव आयोग को दी गई। जिसमें चुनाव परिणा को रोकने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:08 PM, 02-Nov-2022

महेंद्रगढ़ में 73.2 फीसदी मतदान

महेंद्रगढ़ में पांच बजे तक 73.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। 77.1 प्रतिशत वोटिंग के साथ निजामपुर खंड सबसे आगे है। 
04:49 PM, 02-Nov-2022

साढ़े चार बजे तक 73.5 प्रतिशत मतदान

प्रथम चरण के नौ जिलों में सरपंच और पंच के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश में शाम साढ़े चार बजे तक 73.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक रिकार्ड मतदान हो जाएगा। भिवानी में 70.7, झज्जर 70.4, जींद 73.9, कैथल 71.6, महेंद्रगढ़ 72.2, नूंह में 76.8, पंचकूला में 81.5 और पानीपत में 73.4 प्रतिशत और यमुनानगर में 77.1 फीसदी मतदान हो चुका है। 
 
04:11 PM, 02-Nov-2022

पानीपत में 66.9 प्रतिशत मतदान

पानीपत में शाम 4 बजे तक पानीपत में 66.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब तक सबसे अधिक मतदान पानीपत खंड में 70.3 प्रतिशत हुआ। इसके बाद खंड सनौली खुर्द और बापौली में 70 प्रतिशत मतदान हुआ। समालखा में 66.6 प्रतिशत, इसराना में 65.2 प्रतिशत और मतलौडा में 63.1 प्रतिशत हुआ है।
 
03:35 PM, 02-Nov-2022

रोहतक मंडल के आयुक्त ने पैतृक गांव में किया मतदान

रोहतक मंडल के आयुक्त जगदीप सिंह ने बुधवार को भिवानी जिले के अपने पैतृक गांव गागड़वास पहुंच कर पंच और सरपंच चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान आयुक्त जगदीप सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थान का चुनाव प्रजातंत्र की सबसे छोटी कड़ी है, लेकिन यह लोकतंत्र के लिए एक नींव का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिक को वोट देने का समान रूप से अधिकार दिया है। हमें अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed