Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran-engineer-rahul-kumar-singh-dead-body-found-bareilly-ramganga-river

बिहार: दो महीने पहले मिली थी नौकरी, दीपावली पर घर पहुंची इंजीनियर की अर्थी; कंपनी पर गंभीर आरोप

Tue, 10 Nov 2026 03:34 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2026 03:34 PM IST
सार

बिहार के सारण जिले के इसुआपुर के सुमहा गांव निवासी राहुल कुमार सिंह का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रामगंगा नदी से बरामद हुआ। वह एक इलेक्ट्रिक कंपनी में इंजीनियर थे।

विज्ञापन
saran-engineer-rahul-kumar-singh-dead-body-found-bareilly-ramganga-river
नदी में मिला बिहार के इंजीनियर का शव, जांच की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के त्योहार पर जब घर-घर दीप जल रहे थे और लोग खुशियां मना रहे थे, उसी दौरान सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के सुमहा गांव में एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए मातम में बदल गईं। गांव के राहुल कुमार सिंह की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जवान बेटे की मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में त्योहार की रौनक होनी थी, वहां अब हर तरफ गम और सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन

राहुल कुमार सिंह दो भाइयों में बड़े थे और रोजगार के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के बरेली में रह रहे थे। वह वहां एक इलेक्ट्रिक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि करीब दो महीने पहले ही उन्होंने कंपनी में काम शुरू किया था। रविवार को उनका शव बरेली स्थित रामगंगा नदी से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बरेली पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव लेकर गांव आए। अंतिम संस्कार के बाद परिजन वापस लौटे हैं।

विज्ञापन

काम के अत्यधिक दबाव को लेकर कंपनी पर सवाल

राहुल की मौत के बाद उनके भाई ऋतुराज कुमार सिंह ने कंपनी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ऋतुराज का आरोप है कि कंपनी में राहुल से लगातार जरूरत से ज्यादा काम कराया जा रहा था। इस वजह से वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। भाई ने आशंका जताई है कि काम के दबाव और तनाव के कारण ही राहुल ने रामगंगा नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी कंपनी प्रबंधन ने परिवार से उचित संपर्क नहीं किया। राहुल के बारे में जरूरी जानकारी देने और घटना की परिस्थितियों से अवगत कराने में भी प्रबंधन की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। परिवार ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कंपनी की भूमिका की जांच की मांग की है।

मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच की मांग
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि राहुल पर काम के दबाव, उनकी मानसिक स्थिति और घटना से पहले तथा बाद में कंपनी प्रबंधन की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। परिवार ने मामले में जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल राहुल की मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है, लेकिन मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



ये भी पढ़ें- झारखंड: सिगरेट मांगने पर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या; काली पूजा पंडाल के पास वारदात

दीपावली के मौके पर हुई इस घटना ने सुमहा गांव को भी गमगीन कर दिया है। मां मीरा देवी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। जिस बेटे के घर लौटने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की उम्मीद थी, उसकी अर्थी गांव पहुंची। परिवार के लिए इस बार दीपावली की रोशनी भी बेटे के बिछड़ने का दर्द कम नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed