फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan Live: सरकार के प्रस्ताव को किया रद्द, हरियाणा में इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ी, 21 को दिल्ली कूच

Mon, 19 Feb 2024 11:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 11:31 PM IST
खास बातें

एमएसपी की कानूनी गारंटी पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार हो गई है। केंद्र के इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि वह सभी संगठनों से बात कर आज इस पर अंतिम फैसला बताएंगे। वहीं हरियाणा के बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। जानें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Farmer Protest Live Updates Farmers Leaders Demand Ordinance To Give Guarantee For MSP
किसान आंदोलन - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

10:02 PM, 19-Feb-2024
किसान नेता पंढेर ने कहा कि सभी किसान संगठनों को भी आंदोलन में निमंत्रण है। 
10:00 PM, 19-Feb-2024
किसान नेताओं ने कहा कि हमें आराम से दिल्ली जाने दे या फिर हमारी मांगों पर फैसले लें। 
विज्ञापन
09:31 PM, 19-Feb-2024
किसान नेताओं ने मांगे न मानने पर 21 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। 
09:22 PM, 19-Feb-2024
उन्होंने बची हुई मांगों पर भी सरकार से जवाब मांगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम बैठक में पहले पहुंच जाते हैं और सरकार के नुमाइंदे तीन-तीन घंटे देरी से आ रहे हैं, जिससे उनकी गंभीरता दिखती है। 
09:21 PM, 19-Feb-2024
उन्होंने कहा सरकार 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी अभी दे और बाद में जो फसलें बचेंगी उनपर भी स्टडी करके गारंटी दे। 
09:20 PM, 19-Feb-2024
किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बताया कि किसानों ने प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। वहीं पंढेर ने कहा कि सरकार की नियत में खोट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 PM, 19-Feb-2024
किसान नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं हरियाणा में एक दिन और इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ा दी गई है। 
09:08 PM, 19-Feb-2024
शंभू बॉर्डर पर किसानों की प्रेस वार्ता में किसा नेता डल्लेवाल ने कहा कि सरकार के प्रस्ताव में स्पष्टता नहीं है। किसान नेताओं ने 23 फसलों पर एमएसपी की मांग की है और सरकार की मंशा पर शंका जाहिर की है। 
09:00 PM, 19-Feb-2024
वहीं किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर मीटिंग की और अब शंभू बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इसमें महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। 
08:56 PM, 19-Feb-2024
किसानों के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह पीएम मोदी से मिले हैं। उन्होंने जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed