CBSE Board 10th 12th Result Live: महेंद्रगढ़ की अंजलि बनीं दसवीं में टॉपर, मिले शत प्रतिशत अंक
{"_id":"62da34738dad57757951a06a","slug":"cbse-board-12th-result-2022-live-class-12th-term-2-result-declared-at-cbseresults-nic-in-know-how-to-check","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE Board 10th 12th Result Live: महेंद्रगढ़ की अंजलि बनीं दसवीं में टॉपर, मिले शत प्रतिशत अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 22 Jul 2022 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 05:16 PM IST
खास बातें
सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। जानें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का परीक्षा परिणाम...
विज्ञापन
12वीं का परीक्षा परिणाम आने पर चंडीगढ़ में जश्न मनाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:08 PM, 22-Jul-2022
पिहोवा के पूर्वांशु गर्ग को 10वीं में मिले शत प्रतिशत अंक
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में पिहोवा के पूर्वांशु गर्ग ने पहला स्थान प्राप्त किया है। पूर्वांशु गर्ग ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। पूर्वांशु पिहोवा के टैगोर पब्लिक स्कूल का छात्र हैं। पूर्वांशु वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। पूर्वांशु ने गणित में 100, पंजाब में 100, सामाजिक में 100, अंग्रेजी में 100 और साइंस में भी 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। पूर्वांशु के पिता राजेश गर्ग दुकानदार है तथा मां संगीता रानी गृहिणी हैं।
04:21 PM, 22-Jul-2022
अंजलि
- फोटो : फाइल
महेंद्रगढ़ के गांव सिलारपुर की अंजलि ने दसवीं कक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। अंजलि ने ऐच्छिक विषय में भी 100 में से 100 अंक पाए।
विज्ञापन
04:09 PM, 22-Jul-2022
आबिया सिद्दीकी को ह्यूमैनिटीज में मिले 99.2 फीसदी अंक
सीबीएसई बारहवीं के परिणाम में आबिया सिद्दीकी को ह्यूमैनिटीज में 99.2% अंक मिले हैं।
03:53 PM, 22-Jul-2022
दोनों टर्म को मिलाकर जारी हुए अंतिम परिणाम
सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के कारण कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित किया गया था। छात्रों के अंतिम परिणाम भी दोनों टर्म के अंक को जोड़ कर जारी किए गए हैं।
03:21 PM, 22-Jul-2022
मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की अदिति को 10वीं में मिले 99.6 प्रतिशत
मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की अदिति चौहान ने सीबीएसई 10वीं में 99.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं मोहाली शिवालिक स्कूल की छात्रा ने सीबीएसई 10वीं कक्षा में 99.4% अंक हासिल किए। दीक्षांत स्कूल जीरकपुर की छात्रा ने ह्यूमैनिटीज में 99.4% अंक प्राप्त किए हैं।
03:15 PM, 22-Jul-2022
कैसे कैलकुलेट करें नंबर
सभी नंबर कैलकुलेट करने के बाद छात्रों को अपने CGPA स्कोर को 9.5 से गुणा करना होगा। यदि आपका CGPA स्कोर 8.8 है तो आपको 8.8 को 9.5 से गुणा कर देना है। तो आपका कुल प्रतिशत 9.5*8.8= 83.6 प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:00 PM, 22-Jul-2022
ये होते हैं ग्रेड
91 से 100 के बीच नंबर आने पर ए-1 ग्रेड मिलता है। इसमें ग्रेड पॉइंट 10 मिलते हैं।
02:24 PM, 22-Jul-2022
ग्रेडिंग सिस्टम से जारी हुआ परिणाम
सीबीएसई बारहवीं के परिणाम को इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम से जारी किया गया है। परीक्षा परिणाम 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित है।
01:27 PM, 22-Jul-2022
उमंग एप की मदद से चेक करें परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप पर भी जारी किया जाएगा।
12:53 PM, 22-Jul-2022
लड़कों की तुलना में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन
इस साल लड़कों की तुलना में लड़कियों ने 3.29 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।