Bharat Jodo Yatra Live: राहुल गांधी का एलान, सरकार बनी तो लागू करेंगे न्याय योजना, हर गरीब को देंगे 72 हजार
{"_id":"63b791ccd7907a3bb8344280","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-live-updates-head-from-panipat-large-number-of-people-gather","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra Live: राहुल गांधी का एलान, सरकार बनी तो लागू करेंगे न्याय योजना, हर गरीब को देंगे 72 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 06 Jan 2023 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:13 PM IST
खास बातें
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Live News in Hindi: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी को मां सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के चलते गुरुवार रात को पानीपत के सनौली में अपने रात्रि ठहराव को रद्द कर दिल्ली चले गए थे। आज यात्रा यहीं से शुरू हुई।
विज्ञापन
राहुल गांधी मंच पर पहुंचे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:37 PM, 06-Jan-2023
नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं
राहुल गांधी ने रैली के दौरान कहा कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। हरियाणा बेरोजगारी में चैंपियन है, ये कोई अच्छी बात नहीं है। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और आज हम पानीपत की ऐतिहासिक जमीन पर चल रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे प्यारे कार्यकर्ताओं का दूसरा नाम बब्बर शेर है।04:16 PM, 06-Jan-2023
राहुल का एलान
मंच से राहुल गांधी ने एलान किया कि उनकी सरकार बनने पर हर गरीब किसान मजदूर को 72 हजार रुपये देंगे।
विज्ञापन
04:09 PM, 06-Jan-2023
हमारी सरकार बनी तो न्याय योजना करेंगे लागू
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो न्याय योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते जिसमे समानता न हो। हम मोहब्बत और भाईचारे का हिंदुस्तान चाहते हैं, जहां नफरत और डर न हो। सभी धर्म के लोग और सभी जातियों के लोग एक साथ प्यार से रहें।03:56 PM, 06-Jan-2023
नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों को उजाड़ा
राहुल गांधी ने पानीपत में बढ़ रहे प्रदूषण और उजड़ती लघु इंडस्ट्री को लेकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से छोड़े व्यापारी उजड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार चंद 100 लोगों के लिए काम कर रही है, जबकि इस देश में 140 करोड़ लोग रहते हैं।03:48 PM, 06-Jan-2023
युवाओं को देशसेवा से रोक रही है सरकार
राहुल गांधी ने अपने भाषण में महंगाई, बेरोजगारी और अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी भारत यात्रा के दौरान काफी संख्या में बेरोजगार और सेना में जाने के लिए तैयारी करने वाले युवा मिल रहे हैं। वह लोग रोजगार चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार वादे से मुकर रही है और युवाओं को देश सेवा से रोक रही है।02:31 PM, 06-Jan-2023
रैली स्थल पहुंचे राहुल
राहुल गांधी मंच पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:11 PM, 06-Jan-2023
सुरजेवाला मंच पर पहुंचे
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला मंच पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा कुलदीप शर्मा पूर्व स्पीकर, विधायक अमित सिहाग, नीरज शर्मा, रघबीर कादियान, इंदराज नरवाल, बलबीर वाल्मीकि बीबी बत्रा, आफताब अहमद, राव दान सिंह, कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक अशोक अरोड़ा और बीएल सैनी मंच पर हैं।12:35 PM, 06-Jan-2023
जुटने लगे लोग
रैली ग्राउंड में जुटे लोग।
- फोटो : संवाद
12:13 PM, 06-Jan-2023
अनाज मंडी में होगा लंच
संजय चौक से राहुल गांधी कार में अनाज मंडी पहुंचे, जहां लंच होगा।12:09 PM, 06-Jan-2023