Bihar News Live : तेजस्वी को ओवैसी ने दिया बड़ा ऑफर; विधायक खरीद-फरोख्त मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग
{"_id":"65d02115f795861bb10bd6e6","slug":"bihar-news-live-bihar-board-exam-bjp-national-council-meeting-bihar-update-weather-today-accident-news-2024-02-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Live : तेजस्वी को ओवैसी ने दिया बड़ा ऑफर; विधायक खरीद-फरोख्त मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 17 Feb 2024 05:06 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:06 PM IST
खास बातें
Bihar News Updates : पटना समेत कई इलाकों में सुबह सुबह धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इधर, दरभंगा, सीवान सहित कुछ जगह मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के कारण तनाव की स्थिति है। पुलिस लगातार कैंप कर रही है। बिहार बोर्ड परीक्षा का आज तीसरा दिन है ... सबकुछ जानें।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:59 PM, 17-Feb-2024
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से डीलर की मौत
औरंगाबाद में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से जनवितरण प्रणाली के डीलर की मौत हो गई। घटना औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ (एनएच 139) पर ओबरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के महथु गांव निवासी ललन भुइयां (55) के रूप में की गई है।

04:27 PM, 17-Feb-2024
भीषण सड़क हादसे में एक की मौत
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 के रून्नीसैदपुर सेंट्रल के समीप भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शनिवार दोपहर वह अपने बेटे के साथ श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था। एनएच 77 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। पूरी खबर पढ़ें...
विज्ञापन
03:23 PM, 17-Feb-2024
कटिहार में तीन बच्चों को जिंदा जलाया
कटिहार में भीषण आग में तीन बच्चे जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नशेड़ी पिता ने तीनों बच्चों को पहले जिंदा जलाकर मार डाला। फिर खुद को आग के हवाले कर सुसाइड की कोशिश की। हालांकि, समय रहते ग्रामीण जुट गए और उसे बचा लिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना कदवा थाना क्षेत्र के भर्री वार्ड नंबर 11 की है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पूरी खबर यहां पढ़ें...
02:50 PM, 17-Feb-2024
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूटपाट
पटना के गौरचक थाना क्षेत्री सोहगी बाजार में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटपाट की है। शनिवार दोपहर चार अपराधी हथियार लेकर ज्वेलरी शॉप में घुसे और लूटपाट करने लगे। खरीदारी करने ग्राहकों को मारपीट कर भगा दिया और लूटपाट की। अपराधियों ने पांच लाख से अधिक के जेवर लूट लिए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

02:13 PM, 17-Feb-2024
नालंदा में अधेड़ का मर्डर
नालंदा में 50 साल के अधेड़ की हत्या कर दी गई है। घटना चेरो ओपी क्षेत्र के खरूआरा गांव की है। मरने वाले की पहचान खरुआरा गांव निवासी विश्वनाथ यादव के 50 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने कहा कि राजेश कुमार बाजार से कपड़ा खरीद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
01:56 PM, 17-Feb-2024
शकील अहमद ने कह दी यह बात
विधायक खरीद फरोख्त के मामले पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरीय नेता शकील अहमद ने कहा कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई से करवाई जाए। उन्होंगे मैंने जदयू के विधायकों को डरा हुआ खौफ में देखा। वो खुद परेशान थे। तोड़ने की बात तो कांग्रेस के साथ हो रही थी। जांच जरूर हो, लेकिन सरकार अपने नौकरी के वादे से पीछे न हटे।

12:10 PM, 17-Feb-2024
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के ऑफर पर नीतीश कुार ने कहा कि कौन क्या ऑफर दे रहा है? इन सब पार ध्यान मत दीजिए। लालू से मुलाकात पर स्पष्ट कहा कि हम पक्ष और विपक्ष में रहते हुए एक दूसरे का सम्मान करते रहते हैं। विधानसभा मे मुलाकात होने के दौरान भी हमने उनका अभिवादन किया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनके साथ आ रहे हैं। यहां एनडीए में वापस आ गए हैं। अब हम कहीं जाने वाले नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
10:25 AM, 17-Feb-2024
तेजस्वी को ओवैसी ने दिया बड़ा ऑफर
एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने तेजस्वी से अपील करते हुए कहा कि मजलिस को मजबूत करें ताकि आपकी आवाज लोकसभा में भी सुनी जा सके और हमलोग मिलकर पीएम मोदी के 370 सीटों के सपने को रोक सके। इतना ही नहीं ओवैसी ने कहा कि हम अधिक संसदीय सीटों पर उम्मीदवार उतारने की सोच रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि बिहार का विपक्ष भाजपा को नहीं रोक सकता। ओवैसी ने आगे कहा कि मैं तेजस्वी से पूछना चाहता हूं कि हमारे चार विधायकों का क्या हुआ? वह अब सारी विश्वसनीयता खो चुके हैं।

09:38 AM, 17-Feb-2024
नालंदा में विवाहिता की लाश मिली
नालंदा में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की लाश मिली है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी। घटना हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनिया बीघा गांव की है। मृतका की पहचान नोनिया बीघा गांव निवासी संतोष पासवान की पत्नी सुधा देवी (27) के रूप में की गई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
08:40 AM, 17-Feb-2024
बेगूसराय में युवक का मर्डर
बेगूसराय में अहले सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई है। वह आर्मी की तैयारी करता था। परिजनों का कहना है कि सुबह साढ़े चार बजे दौड़ने जाने की बात कहकर कुछ लोगों ने घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर गया, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार वाले जब बाहर निकले युवक मृत पड़ा देख दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी पंचायती तीन के रहने वाले शंकर राय के 24 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद राय के रूप में हुई।