फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Three children burnt alive in Katihar; Father accused of murder; Fire, debt, suicide attempt

Bihar : कटिहार में जिंदा जले तीन बच्चे, आरोप- पिता ने तीनों को जलाकर मार डाला, फिर खुद भी जान देने की कोशिश की

Sat, 17 Feb 2024 04:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Feb 2024 04:31 PM IST
सार

पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार सिंह पत्नी ने अपनी बेटी की शादी के ग्रुप लोन लिया था। दिनेश पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। उसे पता चला कि उसकी पत्नी लोन की राशि लेकर कहीं चली गई है। इस बार वह लौटकर घर आ गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Three children burnt alive in Katihar; Father accused of murder; Fire, debt, suicide attempt
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार में भीषण आग में तीन बच्चे जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नशेड़ी पिता ने तीनों बच्चों को पहले जिंदा जलाकर मार डाला। फिर खुद को आग के हवाले कर सुसाइड की कोशिश की। हालांकि, समय रहते ग्रामीण जुट गए और उसे बचा लिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना कदवा थाना क्षेत्र के भर्री वार्ड नंबर 11 की है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


पेट्रोल छिड़कर तीनों बच्चों को मार डाला
पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार सिंह पत्नी ने अपनी बेटी की शादी के ग्रुप लोन लिया था। दिनेश पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। एक उसे पता चला कि उसकी पत्नी ग्रुप लोन की राशि लेकर कहीं चली गई है। इसके बाद वह अपने गांव आ गया। कर्ज से परेशान होकर वह नशा करने लगा। शुक्रवार देर रात घर में विवाद हुआ। इसके बाद उसने पेट्रोल छिड़कर तीनों बच्चों को जिंदा जला दिया। इनमें से दो बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बेटी ने अस्पातल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है आरोपी का इलाज
मरने वालों की पहचान रिंकी कुमारी (9), राजा कुमार (12) और शुभंकर कुमार (13)  के रूप में हुई है। पूर्व मुखिया का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी दिनेश सिंह का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनेश सिंह को पांच बच्चे थे। इनमें से दो बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। वहीं तीन बच्चों को उसने जिंदा जलाकर मार डाला। और, खुद को भी जलाकर मारने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed