Bihar News : एनएच 77 पर ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, एक की मौत; विरोध में लोगों ने किया बवाल
परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर रुन्नीसैदपुर थाना चौक के समीप सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पथ पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद जमकर बवाल करने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 के रून्नीसैदपुर सेंट्रल के समीप भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शनिवार दोपहर वह अपने बेटे के साथ श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था। एनएच 77 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे।
बेटे को सरकारी नौकरी देने की मांग
इतना ही नहीं परिजनों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर रुन्नीसैदपुर थाना चौक के समीप सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 पथ पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद जमकर बवाल करने लगे। इसके कारण करीब दो घंटे तक सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ पर यातायात बाधित रहा। परिजनों ने मांग किया कि मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी सरकार के तरफ से दिया जाए और ड्राइवर को जेल भेज कर उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
आधा किलोमीटर तक युवक को ट्रक ने घसीटा
मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बेसी घनश्यामपुर निवासी नथुनी साह के 39 वर्षीय पुत्र रामकुमार साह के रूप में की गई। वहीं उसकाे बेटे अनमोल कुमार का इलाज चल रह है। परिजनों का कहना है कि रामकुमार साह अपने पुत्र के साथ रून्नीसैदपुर से एक श्रद्ध कार्यक्रम से शामिल होकर अपने घर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस दौरान घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर तक मृतक का शव ट्रक के अंदर फंसा रहा। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा।
पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया
इधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले को शांत करवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम को समाप्त करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा ट्रक को भी जप्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।