फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar reacted to Lalu Yadav's statement; NDA, Tejashwi Yadav, Indi alliance

Bihar News : लालू के ऑफर पर सीएम नीतीश कुमार ने कह दी यह बात, तेजस्वी यादव के विभाग की जांच को जरूरी बताया

Sat, 17 Feb 2024 11:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Feb 2024 11:51 AM IST
सार

लालू से मुलाकात पर स्पष्ट कहा कि हम पक्ष और विपक्ष में रहते हुए एक दूसरे का सम्मान करते रहते हैं। विधानसभा मे मुलाकात होने के दौरान भी हमने उनका अभिवादन किया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनके साथ आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar reacted to Lalu Yadav's statement; NDA, Tejashwi Yadav, Indi alliance
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब से राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन का दरवाजा खुला रहने की बात कही है, तब से बिहार की सियासत गरमा गई है। अब सीएम नीतीश कुमार ने इस स्पष्ट बयान दे दिया है। भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जिनको जो कुछ बोलना है बोलते रहें उससे मुझे कुछ लेना-देना नहीं है। हम फिर से एनडीए में हैं और यहां हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे। वहीं विधानसभा में लालू प्रसाद से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब हम विधानसभा से निकल रहे थे तो लालू प्रसाद जी आ रहे थे। इस दौरान हमारी उनसे भेंट हुई और हमने उनका अभिवादन किया। हमारी जिससे भी मुलाकात होती है हम सबका स्वागत करते हैं, उनका अभिवादन करते हैं।

विज्ञापन


नीतीश बोले- विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की
विज्ञापन


कुछ गड़बड़ी होगी तो उसकी जांच जरूरी है
वहीं विधानसभा में लालू प्रसाद से मुलाकात पर नीतीश कुमार  स्पष्ट कहा कि हम पक्ष और विपक्ष में रहते हुए एक दूसरे का सम्मान करते रहते हैं। विधानसभा मे मुलाकात होने के दौरान भी हमने उनका अभिवादन किया। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनके साथ आ रहे हैं। यहां एनडीए में वापस आ गए हैं। अब हम कहीं जाने वाले नहीं हैं। वहीं राजद कोटे से बिहार सरकार के मंत्री बनने वालों के विभाग की जांच कराए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग हर विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हैं। कोई गड़बड़ी होगी तो उसकी जांच होगी। हम किसी को गड़बड़ नहीं करने देंगे। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि अभी हमारे साथ और 8 मंत्री काम कर रहे हैं। सभी काम हो रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार समय पर हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लालू ने कहा था- दरवाजा तो खुला ही रहता है हमेशा
नीतीश कुमार को फिर मौका देने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि आयेंगे तो देखेंगे। वहीं दरवाजा खुला रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दरवाजा तो खुला ही रहता है हमेशा। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में कोई कमी नहीं है। वह प्रधानमंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed