Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 20 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:28 PM, 20-Nov-2026

वंदे भारत के खाने की क्वालिटी पर संशय: यात्री को परोसी गई दाल में मिले कीड़े, शिकायत पर क्या बोले कर्मचारी?

जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री को परोसी गई दाल में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। यात्री ने खाना खाने से इनकार कर दिया और भूखे ही सफर पूरा किया। शिकायत के बाद मालदा रेलमंडल ने हावड़ा डिवीजन के सीनियर डीसीएम से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। और पढ़ें
05:55 PM, 20-Nov-2026

बिहार: सासाराम में बेकाबू पुलिस वाहन ने दो बाइक और कार को मारी टक्कर, तीन लोग घायल; चालक फरार

बिहार के सासाराम में प्रभाकर मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित पुलिस वाहन ने दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस वाहन के चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
05:41 PM, 20-Nov-2026

बिहार: पटना पासपोर्ट कार्यालय में शुरू हुई दस्तावेज सत्यापन और एपोस्टिल सेवा

विदेश में पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के लिए जाने वाले बिहार के लोगों को अब दस्तावेजों के प्रमाणीकरण के लिए दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में ही दस्तावेज सत्यापन और एपोस्टिल सेवा शुरू कर दी गई है। इसके तहत शैक्षणिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक दस्तावेजों का प्रमाणीकरण कराया जा सकेगा। और पढ़ें
05:25 PM, 20-Nov-2026

बिहार: बरेलवी-देवबंदी निकाह विवाद ने पकड़ा तूल, उलेमा आमने-सामने; बहस की खुली चुनौती से बढ़ी हलचल

बिहार के किशनगंज में बरेलवी विचारधारा के दूल्हे और देवबंदी विचारधारा की दुल्हन का निकाह रुकने के बाद विवाद बढ़ गया है। दोनों पक्षों के उलेमा के बीच अब धार्मिक मान्यताओं को लेकर खुली बहस की चुनौती दी गई है। इस बीच जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
  और पढ़ें
05:13 PM, 20-Nov-2026

बिहार: आजादी के बाद पहली बार राघोपुर को मिलेगा सीधा रास्ता, 2-3 घंटे का सफर अब 25 मिनट में; कल उद्घाटन

नीतीश सेतु के उद्घाटन से राघोपुर के लोगों का दशकों पुराना इंतजार खत्म हो गया है। अब पटना पहुंचने में 20 से 25 मिनट लगेंगे। इससे मरीजों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोग संपर्क पथ और बस सेवा की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें
05:07 PM, 20-Nov-2026

दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हटाए गए केएस द्विवेदी; जितेंद्र गंगवार बने अध्यक्ष

बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के बाद राज्य सरकार ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस द्विवेदी को पद से हटा दिया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार को आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:50 PM, 20-Nov-2026

बिहार: प्रखंड प्रमुख मासिक भत्ता 10 हजार, ईओयू छापे में मिली करोड़ों की अचल संपत्ति

बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। कार्रवाई में 30 लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के गहने मिले हैं। जांच एजेंसी ने पांच साल में 14 अचल संपत्तियां खरीदने के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में उनकी ज्ञात आय से करीब 1.25 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति होने का आरोप है। और पढ़ें
03:54 PM, 20-Nov-2026

बिहार: कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते युवक की ट्रेन से टकराकर मौत

बेगूसराय के बरौनी-हाथिदह रेलखंड पर बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए 27 वर्षीय युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात कर रहा था। स्थानीय लोगों और गेटमैन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह आवाज नहीं सुन सका। और पढ़ें
03:42 PM, 20-Nov-2026

बिहार: मुंगेर में पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी जेल से छूटे थे, रंजिश में ली जान

मुंगेर के शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची नाकी गांव में 50 वर्षीय किसान रंगलाल मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका शव धान के खेत में मिला। परिजनों ने 2021 में बेटे के अपहरण के मामले में जेल गए तीन लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें
03:36 PM, 20-Nov-2026

बिहार: लालू के पूरे परिवार को नीतीश के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए- गिरिराज का तेजस्वी पर पलटवार

बिहार के कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने नामकरण पर सवाल उठाए तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के पूरे परिवार को नीतीश कुमार के नाम का लॉकेट पहनना चाहिए। तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या सामाजिक न्याय के नाम पर रखने की मांग उठाई है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed