Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anant Singh Daughter Shivangi Tilak Ceremony Defender Gift Son In Law

बिहार: तिलकोत्सव में पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, दामाद ऋषिकेश को गिफ्ट की लग्जरी डिफेंडर कार

Fri, 20 Nov 2026 06:43 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह का तिलकोत्सव दानापुर में आयोजित किया गया। समारोह में अनंत सिंह ने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को लग्जरी डिफेंडर गाड़ी की चाबी उपहार में दी। 25 नवंबर को बाढ़ क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव नदवां में शादी होगी। विवाह समारोह के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
 

विज्ञापन
Anant Singh Daughter Shivangi Tilak Ceremony Defender Gift Son In Law
अनंत सिंह ने दामाद को तोहफे में दी डिफेंडर कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलकोत्सव समारोह में लग्जरी तोहफे ने सबका ध्यान खींचा। दानापुर स्थित समारोह स्थल पर परिवार के साथ पहुंचे अनंत सिंह ने होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह को डिफेंडर गाड़ी की चाबी सौंपी। समारोह स्थल पर दामाद ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। शादी की रस्मों के साथ ही अब 25 नवंबर को होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में बड़े आयोजन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दामाद को डिफेंडर की चाबी देकर दिया खास तोहफा
अनंत सिंह परिवार के साथ दानापुर स्थित समारोह स्थल पहुंचे, जहां बेटी शिवांगी सिंह के तिलकोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। उनके पहुंचने पर होने वाले दामाद ऋषिकेश सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे और समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को लग्जरी डिफेंडर गाड़ी की चाबी उपहार में दी। तिलकोत्सव में इस महंगी गाड़ी को तोहफे के रूप में दिए जाने की चर्चा हो रही है। समारोह में वैदिक रस्में संपन्न कराने के लिए नौ पंडित भी पहुंचे हैं।

मेहमानों के स्वागत और सुविधाओं पर खास ध्यान
अनंत सिंह ने समारोह में पहुंचे मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग कार्यक्रम में आएं और किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परिवार की ओर से आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।

अमेरिका से एमबीए कर चुके हैं होने वाले दामाद
शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। ऋषिकेश के पिता सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं। ऋषिकेश ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। बताया गया है कि वह पिछले कई वर्षों से अमेरिका में नौकरी कर रहे हैं। शादी से पहले बिहटा में ऋषिकेश के परिवार के नवनिर्मित आवास पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका है। अब दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे हैं।

23 नवंबर से शुरू होंगी शादी की रस्में
तिलकोत्सव के बाद विवाह से जुड़ी रस्मों का सिलसिला शुरू होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार, 23 नवंबर को हल्दी की रस्म होगी। इसके बाद 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया जाएगा। 25 नवंबर को बाढ़ क्षेत्र स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में शादी होगी। विवाह समारोह के लिए गांव में दस बीघे से अधिक जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजन में करीब पांच लाख लोगों के लिए भोज की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।


25 बीघा में जयमाला स्थल, मेहमानों के लिए बन रहे स्टॉल
नदवां में शादी की तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं। करीब 25 बीघा जमीन पर जयमाला के लिए मंडप और मेहमानों के भोजन के लिए स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा गांव में लगभग आधा दर्जन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं, ताकि हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों को सुविधा मिल सके।
गांव से करीब एक किलोमीटर दूर घुड़दौड़ के लिए अलग मैदान भी तैयार किया जा रहा है। इस तरह शादी समारोह को लेकर गांव में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अब 25 नवंबर को होने वाले विवाह समारोह पर सबकी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed