फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 22 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:42 PM, 22-Oct-2026

बिहार: वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई, एमएलसी चुनाव से पहले 9 लाख रुपये की नकदी बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में

एमएलसी चुनाव को लेकर जारी वाहन जांच के दौरान पटना के बख्तियारपुर फोरलेन पर पुलिस ने एक गाड़ी से नौ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में नवादा के हिसुआ निवासी जयपाल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें
09:35 PM, 22-Oct-2026

बिहार: वर्दी पहनकर करते थे अवैध वसूली, व्यवसायी के अपहरण और लूट में गिरोह का सरगना समेत चार गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद की पुलिस ने व्यवसायी को अगवा कर एक लाख की रकम लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वर्दीधारी लूटेरा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:03 PM, 22-Oct-2026

बिहार में खूनी वारदात: किराना दुकानदार और पत्नी की गोली मारकर हत्या, गांव में डर का माहौल

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित इस्माइलपुर गांव में बुधवार देर रात अपराधियों ने किराना दुकानदार रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें
08:23 PM, 22-Oct-2026

बिहार पुलिस : IPS सहित 57 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला; कहां-कहां नए SP-DSP तैनात किए गए?

Bihar Police : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मातहत बिहार के गृह विभाग ने गुरुवार को लंबी तबादला सूची जारी की। अधिसूचना में आईपीएस अधिकारी सहित कुल 57 पुलिस पदाधिकारियों का नाम है। देखें, कहां-कहां नए SP-DSP तैनात किए गए? और पढ़ें
07:28 PM, 22-Oct-2026

बिहार चुनाव: कहां-कितने बूथों पर पड़ेंगे वोट? पटना से कोसी तक आठों निर्वाचन क्षेत्रों की पूरी सूची देखें

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार में कुल 933 बूथ तैयार किए गए हैं। कोसी स्नातक क्षेत्र 181 बूथों के साथ सबसे आगे है, जबकि दरभंगा शिक्षक क्षेत्र में 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर... और पढ़ें
07:18 PM, 22-Oct-2026

बिहार: प्रदेश को एआई व नई तकनीक का हब बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने बनाई खास रणनीति; क्रियान्वयन के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार एआई नीति 2026 की समीक्षा करते हुए राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने एआई कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों को प्रोत्साहित करने, युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष टीम गठित कर समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:53 PM, 22-Oct-2026

बिहार: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दोस्तों पर जबरन नशा कराकर गला दबाने व पत्नी से मारपीट का आरोप

सीतामढ़ी के मेहसौल स्थित आदर्श नगर में 30 वर्षीय मनोहर राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्त करण और अन्य लोगों पर जबरन नशा कराने, मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने पहुंची मनोहर की पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। और पढ़ें
06:37 PM, 22-Oct-2026

बिहार: यहां दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सीतामढ़ी के मधुबन बाजार में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान सुधीर कुमार (22) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें
06:09 PM, 22-Oct-2026

बिहार: बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पास में घायल मिला सात साल का बेटा; हत्या की आशंका

किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर बांसबाड़ी में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल के पास उसका सात वर्षीय बेटा घायल अवस्था में मिला। बच्चे ने मां की हत्या कर शव लटकाने और उसे भी मारने की कोशिश किए जाने की बात कही है। और पढ़ें
05:42 PM, 22-Oct-2026

बिहार: खेती के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की कमाई, एग्रीवोल्टाइक्स तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एग्रीवोल्टाइक्स तकनीक राज्य के किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इससे खेती के साथ सौर ऊर्जा का उत्पादन कर किसानों की अतिरिक्त आय बढ़ाई जा सकती है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed