Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6abdc5cf127fa9bdb909d533","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
04:02 PM, 01-Oct-2026
बिहार: मुजफ्फरपुर में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, तेजी से फैलने लगा बाढ़ का पानी, डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड में रिंग बांध टूटा,गांव में फैला बाढ़ का पानी सूचन मिलने के बाद डीएम कुमार गौरव ने मौके पर पहुंच मरम्मती के दिए निर्देश,मौके अधिकारी कर रहे कैंप। जल्द ठीक होने के लिए निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें03:58 PM, 01-Oct-2026
बिहार: विनय कुमार ने संभाली मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी, अंजनी कुमार भी बने राज्य सूचना आयुक्त
बिहार के राज्यपाल ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार को मुख्य सूचना आयुक्त और अंजनी कुमार को राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इससे पहले, सेवानिवृत्ति पर बिहार पुलिस ने विनय कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। और पढ़ें
विज्ञापन
03:56 PM, 01-Oct-2026
बीएसईबी: बिहार एसटेट का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड; गलती है तो कैसे करें सुधार?
Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने एसटीईटी 2026 का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 1 से 7 अक्तूबर तक इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कार्ड में किसी तरह की गलती है तो तय समय के भीतर उसमें सुधार करना होगा।और पढ़ें
03:53 PM, 01-Oct-2026
बिहार: प्रदेश में बिछेगा सड़कों और एक्सप्रेसवे का जाल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया 1.25 लाख करोड़ का रोडमैप
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार इन्वेस्टर मीट में बताया कि राज्य में 68 हजार करोड़ रुपये के सड़क कार्य पूरे हो चुके हैं। 65,100 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम जारी है, जबकि 1.25 लाख करोड़ की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। और पढ़ें03:38 PM, 01-Oct-2026
बिहार: स्कूलों की सफाई के नाम पर करोड़ों का खेल! एजेंसी के नाम में एक अक्षर का अंतर; आयुक्त के यहां सुनवाई
बक्सर में सरकारी विद्यालयों की सफाई के नाम पर कथित फर्जी एजेंसी से भुगतान का मामला प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचा है। परिवादी ने करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को निर्धारित है।
और पढ़ें
03:31 PM, 01-Oct-2026
बिहार: जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए बिछाया था नंगा तार, करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत
पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कोरा गांव में बुधवार शाम खेत में बिछे नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान हुई है। भाकपा माले ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:25 PM, 01-Oct-2026
अच्छी खबर: दरभंगा के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, लहेरियासराय में नमो भारत और इंटरसिटी का ठहराव मंजूर
लहेरियासराय स्टेशन पर 2 अक्टूबर से जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल और 5 अक्टूबर से जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। दोनों ट्रेनें दो-दो मिनट रुकेंगी। इससे दरभंगा और आसपास के 50 से अधिक गांवों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। और पढ़ें03:21 PM, 01-Oct-2026
बिहार: गोपालगंज में गंडक उफान पर, 30 से अधिक गांव जलमग्न, 25 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित
गोपालगंज में गंडक नदी के उफान से 30 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। 20 से अधिक पंचायतों की करीब 25 हजार आबादी प्रभावित है। जमींदारी बांध टूटने से खतरा बढ़ा है। प्रशासन ने राहत-बचाव और तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है। और पढ़ें03:16 PM, 01-Oct-2026
बिहार: पानापुर में गंडक का कहर, सरौजा भगवानपुर के पास टूटा तटबंध; निचले इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
गुरुवार को पानापुर के सरौजा भगवानपुर के समीप तटबंध टूटने से बाढ़ का संकट और गहरा गया। तटबंध टूटने के बाद पानी का बहाव काफी तेज बताया जा रहा है। तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई है। और पढ़ें02:35 PM, 01-Oct-2026