फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Irregularities in construction revealed during investigation into school staircase collapse

बिहार: खगड़िया में स्कूल की सीढ़ी गिरने से बच्ची की मौत, जांच में निर्माण की अनियमितता उजागर

Thu, 01 Oct 2026 07:59 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 07:59 PM IST
सार

खगड़िया के मानसी स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला में सीढ़ी गिरने से बच्ची की मौत के मामले में जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट में भवन निर्माण में अनियमितता सामने आई है। तत्कालीन प्रधानाचार्य पर कार्रवाई होगी। जिले के 1150 से अधिक स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
Bihar news Irregularities in construction revealed during investigation into school staircase collapse
जिलाधिकारी विक्रम विरकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड की अमनी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला में सीढ़ी गिरने से बच्ची की मौत के मामले में जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल करने के बाद अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया वर्ष 2018 में बने स्कूल भवन के निर्माण में अनियमितता सामने आई है। तत्कालीन प्रधानाचार्य पर निर्माण राशि का पूरा उपयोग नहीं करने और मानकों के अनुरूप भवन का निर्माण नहीं कराने की बात कही गई है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर गठित जांच टीम में सदर एसडीओ धनंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गोण्ड और भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मुक्ति नारायण शामिल थे। टीम ने घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण कर भवन और सीढ़ी की संरचनात्मक स्थिति की जांच की। इसके अलावा निर्माण और मरम्मत से जुड़े अभिलेखों तथा संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की गई।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रदेश में बिछेगा सड़कों और एक्सप्रेसवे का जाल, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया 1.25 लाख करोड़ का रोडमैप

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट की प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। स्कूल की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाली शिक्षा समिति, प्रधानाध्यापक, संबंधित अभियंता और शिक्षा पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जा रही है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

घटना के बाद जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (बीएसईआईडीसी) के माध्यम से भवनों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। इसके साथ ही जिले के 1150 से अधिक सरकारी स्कूलों में आपदा और सुरक्षा के लिहाज से जांच के लिए प्रशासन ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची के आश्रित को मानसी अंचलाधिकारी के माध्यम से मृतक अनुदान योजना के तहत चार लाख रुपये की मुआवजा राशि तत्काल उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed