Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   chirag paswan attack sp congress up election nda ljp ram vilas chhath

बिहार: चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

Mon, 16 Nov 2026 01:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 01:10 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर प्रदेश को फिर गुंडाराज और डर के माहौल की ओर ले जाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
chirag paswan attack sp congress up election nda ljp ram vilas chhath
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस और सपा के शासन में प्रदेश में किस तरह के हालात थे। सपा एक बार फिर उसी 'गुंडाराज' और डर के माहौल की ओर प्रदेश को ले जाने की कोशिश कर रही है। चिराग ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर एनडीए के नेतृत्व को स्वीकार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपना विस्तार कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि यहां भी जनता का समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन

सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- यूपी की जनता सब जानती है

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इंडिया गठबंधन में कौन कितनी सीटों का दावा कर रहा है या सीटों को लेकर कोई दावा भी किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी ओर से चुनाव की तैयारियां की हैं।

विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि आज विपक्ष की स्थिति ऐसी है, जहां कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी पूरी तरह दब गई है। वहीं, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश को फिर उसी गुंडाराज और आतंक के दौर में ले जाने की कोशिश कर रही है, जहां महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और उसके नेता पीडीए के नाम पर अलग-अलग गठबंधन के जरिए प्रदेश को पुराने दौर में वापस ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

'दलितों को सशक्त बनाने में किसका योगदान, यह भी याद रखें'

चिराग पासवान ने दलितों और वंचित वर्गों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि कल तक दलितों को सशक्त बनाने की बात की जा रही थी, लेकिन विपक्ष को यह भी याद रखना चाहिए कि वास्तव में दलितों को मजबूत बनाने में किसका योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि उन पार्टियों को भी याद करना चाहिए, जिन्होंने दलितों और समाज के वंचित वर्गों का शोषण किया और उन्हें प्रताड़ित किया। उत्तर प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शासनकाल में इन वर्गों के साथ कैसा व्यवहार किया गया।
चिराग ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर एनडीए के नेतृत्व को स्वीकार करेगी।

यूपी में पार्टी के विस्तार की तैयारी कर रही LJP (रामविलास)

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने और संगठन के विस्तार को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार अपना विस्तार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह अलग-अलग राज्यों में जनता ने उनकी पार्टी का समर्थन किया है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी उन्हें लोगों का साथ मिलेगा।

छठी मैया के आशीर्वाद से मुश्किल समय में मिली ताकत: चिराग पासवान

छठ महापर्व के समापन पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व मनाने वाले सभी लोगों को उनकी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि इस पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा है।


चिराग पासवान ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से उन्हें महसूस होता है कि मुश्किल समय में छठी मैया ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उनके आशीर्वाद से उन्हें जीवन में बहुत कुछ हासिल हुआ है। वह पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस महापर्व को मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed