Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aa8a6b93e96029a760c3064","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
11:02 PM, 15-Sep-2026
मोदी युग का भारत: नीतीश के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी पर किताब आई; बिहार के पत्रकार ने किन मुद्दों को उठाया?
बक्सर के डुमरांव निवासी लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ के जरिए बीते 12 वर्षों के भारत को देखने की कोशिश की है। किताब में विकास योजनाओं के साथ डिजिटल बदलाव, महिला सशक्तीकरण, विदेश नीति और 2047 के भारत की संभावित तस्वीर को जगह दी गई है। और पढ़ें10:01 PM, 15-Sep-2026
बिहार: श्राद्ध भोज के बाद बिगड़ी 20 लोगों की तबीयत, 12 बच्चों समेत 20 बीमार; तीन एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
बिहटा के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद एक साथ 20 लोगों के बीमार पड़ने से ग्रामीणों में चिंता फैल गई। आठ वयस्कों और 12 बच्चों को बुखार, ठंड लगने और कमजोरी की शिकायत के बाद तीन एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:45 PM, 15-Sep-2026
बिहार: गंगा के बढ़े जलस्तर से राजमहल गंगा क्रूज की रफ्तार पर ब्रेक, नौ दिनों से भागलपुर में अटका
गंगा के ऊंचे जलस्तर ने राजमहल गंगा क्रूज की यात्रा को फिलहाल रोक दिया है। भागलपुर में नौ दिनों से ठहरे क्रूज के विदेशी यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन से पटना भेजा जा चुका है। अब जलस्तर कम होने का इंतजार है, क्योंकि आगे सिमरिया सेतु पार करना क्रूज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। और पढ़ें09:30 PM, 15-Sep-2026
बिहार: बाढ़ ने 40 हजार बच्चों की परीक्षा रोकी, बेगूसराय में 169 स्कूल प्रभावित; कहीं पानी तो कहीं राहत शिविर
बेगूसराय में बाढ़ के कारण शिक्षा व्यवस्था पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर 169 स्कूल पानी और आवागमन की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं 22 विद्यालयों में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर और सामुदायिक रसोई चल रही हैं। ऐसे हालात में 40 हजार से अधिक बच्चों की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। और पढ़ें09:05 PM, 15-Sep-2026
Bihar: जमुई में पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत; मची चीख पुकार
जमुई में पूजा से जुड़े आयोजनों के बीच पानी में डूबने की घटनाओं ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सोनो में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों की जान गई, जबकि चकाई में कर्मा पूजा के लिए बालू लेने गई बच्ची की मौत हो गई। तीसरे हादसे में ग्रामीणों ने घाट पर बालू उठाव से बने गहरे गड्ढों को हादसे की वजह बताया है। और पढ़ें08:19 PM, 15-Sep-2026
चिराग और तेजस्वी हैं 'युवराज': पप्पू यादव ने सरकार-विपक्ष पर साधा निशाना; बाढ़ में जंगल के बीच फंसी नाव
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर के बाढ़ प्रभावित गांवों में हालात कितने चुनौतीपूर्ण हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रभावित टोले तक पहुंचने के दौरान नाव तक घने जंगल में फंस गई। ग्रामीणों ने भोजन, पानी, आवागमन, पशु चारा और आर्थिक संकट की समस्याएं बताईं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:49 PM, 15-Sep-2026
बिहार: कौन लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा तक पहुंचा रहा था? मधुबनी में 50 से अधिक नाबालिगों का रेस्क्यू
मधुबनी में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से काम कराने के मामले ने सुरक्षा और मानव तस्करी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद महिला थाना में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी है। और पढ़ें07:11 PM, 15-Sep-2026
बिहार: मुंबई से ट्रेन में 1700 किमी सफर...गयाजी पहुंचे बप्पा, 10 साल से कायम है अनोखी आस्था; भव्य दरबार सजा
गयाजी के पावरगंज में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यहां लगातार दसवें वर्ष मुंबई से करीब 1700 किलोमीटर का सफर तय कर गणपति बप्पा की प्रतिमा ट्रेन से लाई गई है। इस बार 4.5 फीट ऊंची प्रतिमा को मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस के पार्सल वैन से लाया गया। और पढ़ें07:05 PM, 15-Sep-2026
अलाउद्दीन बने अखिलेश: सनातन भवन में हुआ शुद्धीकरण, हिंदू धर्म अपनाने के पीछे बताई ये वजह; देखें वीडियो
अलाउद्दीन को जनेऊ धारण कराया गया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म का अध्ययन करने और उसकी विचारधारा को समझने के बाद अपनी इच्छा से धर्म अपनाने का निर्णय लिया है। और पढ़ें06:57 PM, 15-Sep-2026