फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fraud at Barauni Sudha Dairy: FIR registered against former MD-in-charge and current Chairman

बिहार न्यूज: ऑडिट रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, बरौनी सुधा डेयरी के पूर्व एमडी-चेयरमैन पर दर्ज हुई FIR

Wed, 16 Sep 2026 10:43 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 10:43 PM IST
सार

बेगूसराय की बरौनी सुधा डेयरी में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर पूर्व प्रभारी एमडी रविंद्र प्रसाद और वर्तमान चेयरमैन विजय शंकर सिंह के खिलाफ फुलवड़िया थाने में केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Fraud at Barauni Sudha Dairy: FIR registered against former MD-in-charge and current Chairman
बैरोनी डेयरी

विस्तार

बेगूसराय के बरौनी सुधा डेयरी में वित्तीय अनियमितता और गबन का मामला सामने आया है। आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर पूर्व प्रभारी एमडी रविंद्र प्रसाद और वर्तमान चेयरमैन विजय शंकर सिंह के खिलाफ फुलवड़िया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई से डेयरी महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

बरौनी सुधा डेयरी (मिथिला दुग्ध संघ) में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता, फर्जीवाड़े और पद के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है। डेयरी प्रबंधन द्वारा कराई गई आंतरिक ऑडिट जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व प्रभारी प्रबंध निदेशक रविंद्र प्रसाद और वर्तमान चेयरमैन विजय शंकर सिंह के विरुद्ध फुलवड़िया थाने में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस कानूनी कार्रवाई के बाद दुग्ध उत्पादन संघ और डेयरी महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

टेंडर घोटाले, फर्जी बिल और गबन के गंभीर आरोप
फुलवड़िया थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में प्रबंधन ने विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट, संक्षिप्त आरोप पत्र और साक्ष्य के रूप में कई अहम दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। निदेशक मंडल की अनिवार्य स्वीकृति को दरकिनार कर संघ के नियमों व नीतियों को ताक पर रखकर मनमाने फैसले लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय गबन और हेराफेरी: दूध व अन्य उत्पादों के टेंडर आवंटन में व्यापक धांधली कर संघ को भारी वित्तीय क्षति पहुंचाई गई।
फर्जी बिलिंग: फर्जी चालान और जाली बिल तैयार कर भारी-भरकम सरकारी राशि के गबन और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।

'पुलिस कर रही है दस्तावेजों की जांच'
रविंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक (एमडी), बरौनी डेयरी ने कहा कि डेयरी प्रबंधन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद फुलवड़िया थाना पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। ऑडिट रिपोर्ट में इंगित एक-एक वित्तीय लेनदेन और टेंडर फाइलों का मिलान किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें- झारखंड पहुंचा विवाद: वंदे मातरम पर प्रदीप यादव ने CM को लिखा चिट्ठी, कहा- शुरुआती दो छंद ही किए जाएं अनिवार्य

डेयरी प्रबंधन द्वारा कराई गई ऑडिट जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। इसी आधार पर पूर्व प्रभारी एमडी रविंद्र प्रसाद और वर्तमान चेयरमैन विजय शंकर सिंह के खिलाफ फुलवड़िया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस को सभी आवश्यक साक्ष्य और ऑडिट रिपोर्ट सौंप दी गई है और मामले में विधिसम्मत जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed