फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Administration on alert regarding rising Gandak water levels; ADM and SDO inspected vulnerable areas

बिहार: गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, ADM आपदा व एसडीओ ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Wed, 26 Aug 2026 09:25 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2026 09:25 PM IST
सार

तिब्बत क्षेत्र में जीएलओएफ की आशंका के बीच गंडक नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को लेकर गोपालगंज प्रशासन अलर्ट है। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

विज्ञापन
Administration on alert regarding rising Gandak water levels; ADM and SDO inspected vulnerable areas
निरीक्षण करते डीएम

विस्तार

तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की संभावना के चलते गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संभावित स्थिति को देखते हुए बुधवार, 26 अगस्त 2026 को अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन राजेश्वरी पांडेय और अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ. प्रेरणा सिंह ने संबंधित संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीवान डिवीजन के ड्रेनेज के कार्यपालक अभियंता के साथ क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गंडक नदी के जलस्तर, आसपास के निचले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही, संभावित जलस्तर वृद्धि की स्थिति में प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने और किसी भी बदलाव की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों को किया जागरूक
अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रेरणा सिंह ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि की जानकारी दी। उन्होंने निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है तो लोग तत्काल प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
प्रशासन ने आम लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि लोग घबराएं नहीं और केवल जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं को आगे साझा नहीं करने की भी अपील की गई है।

राहत-बचाव की तैयारियां पूरी
प्रशासन की ओर से बताया गया कि गंडक नदी के जलस्तर और संबंधित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव कार्यों की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़: भूकंप के झटके से ग्लेशियर टूटने की आशंका, ल्हेन्डे नदी का रुका रास्ता और मच गई मौत की तबाही



अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन ने विशेष रूप से निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश मिलने पर लोग बिना किसी देरी के सहयोग करें, ताकि किसी भी संभावित परिस्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंडक नदी के जलस्तर में होने वाले किसी भी बदलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने, सतर्कता बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

निरीक्षण करते डीएम

निरीक्षण करते डीएम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed