Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a8baccce4d4a51cd007c614","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:42 PM, 24-Aug-2026
Bihar: तेजस्वी का CM सम्राट को पत्र, बोले- छात्रों की मांगें मानिए, वरना एकजुट युवा सरकार को मजबूर कर देंगे
Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की देरी, पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और परिणाम में देरी समेत अभ्यर्थियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने TRE-4, BPSC, BSSC, सहायक प्राध्यापक भर्ती और वार्षिक परीक्षा कैलेंडर को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें10:23 PM, 24-Aug-2026
21 दिन के अनशन के बाद बड़ा फैसला: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियम बदलने पर बनी सहमति; 2026 की बहाली रुकेगी
Bihar News: पटना के गर्दनीबाग में 21 दिनों से अनशन कर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों और राज्यपाल के बीच करीब दो घंटे चली वार्ता के बाद अनशन खत्म करने पर सहमति बनी। राज्यपाल सचिवालय के अनुसार, सहायक प्राध्यापक भर्ती परिनियम-2026 में आवश्यक संशोधन तक इसके आधार पर नियमित या संविदा बहाली नहीं होगी। और पढ़ें
विज्ञापन
09:32 PM, 24-Aug-2026
ASI संतोष हत्याकांड: डेढ़ साल बाद आठ दोषी करार, सजा के बाद कोर्ट में हंगामा; पुलिसकर्मियों से भिड़े आरोपी
Bihar News: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में होली के दिन 2025 में डायल-112 के ASI संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने आठ अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। सजा के बाद आरोपियों ने कोर्ट परिसर में हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। और पढ़ें09:16 PM, 24-Aug-2026
Bihar: NIA की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड मामले में गुजरात से आई टीम की छापेमारी, 6 लैपटॉप और 2 मोबाइल जब्त
Bihar News: गुजरात के अहमदाबाद से आई NIA की टीम ने गोपालगंज के तुरकाहां गांव में साइबर फ्रॉड से जुड़े संदिग्ध मामले में करीब सात घंटे तक छापेमारी की। टीम ने छह लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त किए। और पढ़ें08:45 PM, 24-Aug-2026
Bihar Board : मैट्रिक और इंटर परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म अब भरा जाएगा; कब से कब तक, जानिए
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख जारी कर दी है। दोनों परीक्षाओं के फॉर्म 25 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा ऑनलाइन भरे जाएंगे। और पढ़ें08:09 PM, 24-Aug-2026
बिहार: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए मांगी तीन हजार की रिश्वत, गोपालगंज में अपर थानाध्यक्ष निलंबित; SP का एक्शन
Bihar News: गोपालगंज में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर तीन हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप की जांच सही पाए जाने पर एसपी ने भोरे थाना के अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 PM, 24-Aug-2026
Bihar: राघोपुर में गंगा कटाव का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद भागलपुर हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। और पढ़ें07:40 PM, 24-Aug-2026
Bihar News: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाकों के गांव और घरों में फैलने लगा बाढ़ का पानी
Bihar Flood News: मुंगेर में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। हवेली खड़गपुर का कृष्णा नगर गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। लोग छतों और सड़कों पर शरण लेने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।और पढ़ें
07:24 PM, 24-Aug-2026
Bihar: गंगा कटाव से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, तेजस्वी यादव को बुलाने की जिद; प्रशासन में मचा हड़कंप
Bihar News: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी के कटाव से परेशान एक युवक विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। रवि कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को मौके पर बुलाने और तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। पुलिस और प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे रहे।और पढ़ें
07:12 PM, 24-Aug-2026
BPSC Controversy: सरकारी अफसर ने आंदोलनकारियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; माफी मांगी, मगर CM नाराज
Rajasthan News: बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। एईडीओ और TRE-4 परीक्षा से जुड़े सवाल पर उन्होंने ‘हाथी चले बाजार...’ कहावत कही, जिसका वीडियो वायरल हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी मांगी, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।और पढ़ें