फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj Police cracks down hard on corruption; SI suspended for demanding a ₹3,000 bribe

बिहार: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए मांगी तीन हजार की रिश्वत, गोपालगंज में अपर थानाध्यक्ष निलंबित; SP का एक्शन

Mon, 24 Aug 2026 08:09 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2026 08:09 PM IST
सार

Bihar News: गोपालगंज में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर तीन हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप की जांच सही पाए जाने पर एसपी ने भोरे थाना के अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
 

विज्ञापन
Gopalganj Police cracks down hard on corruption; SI suspended for demanding a ₹3,000 bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में पुलिस प्रशासन को पारदर्शी और जनता के प्रति जवाबदेह बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर तीन हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप सिद्ध होने पर एसपी ने भोरे थाना के अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जांच में सही पाए गए रिश्वत मांगने के आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के एक आवेदक ने पासपोर्ट सत्यापन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने सत्यापन रिपोर्ट क्लियर करने के बदले तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आवेदक द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी अधिकारी ने नियम-विरुद्ध और गलत तरीके से पासपोर्ट आवेदन को रिजेक्ट कर दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत सीधे एसपी से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने वरिष्ठ अधिकारियों से विभागीय जांच कराई। जांच रिपोर्ट में रिश्वत मांगने और दुर्भावनापूर्ण तरीके से पासपोर्ट निरस्त करने के आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट मिलते ही एसपी ने कार्रवाई करते हुए अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार को निलंबित कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और आरोपों की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी तीन पुलिसकर्मियों पर हो चुकी है कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि जिले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले जादोपुर थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर ने आंदोलनकारियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; माफी मांगी, मगर CM नाराज

भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं
एसपी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी या आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनसेवा में कोताही बरतने या अपने पद का दुरुपयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed