फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   tejashwi yadav letter samrat choudhary student demands bihar recruitment exams

Bihar: तेजस्वी का CM सम्राट को पत्र, बोले- छात्रों की मांगें मानिए, वरना एकजुट युवा सरकार को मजबूर कर देंगे

Mon, 24 Aug 2026 10:42 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 24 Aug 2026 10:42 PM IST
सार

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की देरी, पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और परिणाम में देरी समेत अभ्यर्थियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने TRE-4, BPSC, BSSC, सहायक प्राध्यापक भर्ती और वार्षिक परीक्षा कैलेंडर को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
tejashwi yadav letter samrat choudhary student demands bihar recruitment exams
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है। 24 अगस्त 2026 को लिखे पत्र में तेजस्वी यादव ने भर्ती परीक्षाओं में देरी, बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और परिणाम जारी करने में हो रही देरी को लेकर सरकार से त्वरित और ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


गर्दनीबाग में छात्रों से मुलाकात के बाद उठाई आवाज
तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल ही में उन्होंने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से युवाओं के भविष्य और राज्य की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन


TRE-4 में ‘वन कैंडिडेट, वन रिजल्ट’ की मांग
तेजस्वी यादव ने मांग की है कि TRE-4 की एकल परीक्षा आयोजित कर ‘वन रिजल्ट, वन कैंडिडेट’ की नीति लागू की जाए। इसके अलावा एलईटीऔर बीईटी परीक्षाओं के नियमित आयोजन के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएससी में हिंदी भाषी अभ्यर्थियों से भेदभाव खत्म करने की मांग
पत्र में बीपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में हिंदी भाषी अभ्यर्थियों के साथ होने वाले कथित भेदभाव को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई है। साथ ही दारोगा, सिपाही, बीएसएससी, बीपीएससी समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

पुरानी परीक्षाओं की स्वतंत्र जांच की मांग
तेजस्वी यादव ने पूर्व में विवादित रही परीक्षाओं की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराने और दोषियों व भर्ती माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति, आयु-सीमा में छूट, आरक्षण और डोमिसाइल नीति का कड़ाई से पालन करने की मांग की गई है। इसके साथ ही अतिथि सहायक प्राध्यापकों के सेवा-संरक्षण पर तत्काल न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग भी की गई है।

BSSC CGL समेत परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की मांग
तेजस्वी यादव ने बीएसएससी इंटरमीडिएट, सीजीएल, एएसओ, बीएसओ, लाइब्रेरियन और लेखपाल समेत सभी लिखित परीक्षाओं की तिथियां जल्द घोषित कर पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध करने की मांग की है। उन्होंने सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए  वार्षिक परीक्षा कैलेंडर अनिवार्य रूप से जारी करने की बात भी कही।

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और नियमित सत्र की मांग
पत्र में राज्य के विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता सुनिश्चित करने और शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की मांग की गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को आंदोलनरत युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और उनके साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर उनकी मांगों का जल्द समाधान निकालना चाहिए।


यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर ने आंदोलनकारियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; माफी मांगी, मगर CM नाराज

‘छात्रों की एकजुटता सरकार को मजबूर कर देगी’
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बिहार के लाखों छात्र-युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस मामले में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र-युवाओं की एकजुटता सरकार को कदम उठाने के लिए मजबूर कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed