फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 24 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

04:03 PM, 24-Aug-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला; आर्थर घाट पर जल चढ़ाने गए थे दोनों

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के आर्थर घाट पर जलबोझी करने गए दो किशोर तेज बहाव में डूब गए। एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
  और पढ़ें
03:52 PM, 24-Aug-2026

Bihar: जमुई में ट्रेन से गिरकर भाई-बहन की दर्दनाक मौत, मां के सामने उजड़ गया परिवार; पटना से लौटते वक्त हादसा

Bihar News: पटना से मजदूरी कर मां के साथ जमुई लौट रहे 9 वर्षीय विशाल और 16 वर्षीय करिश्मा की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। हादसा जमुई स्टेशन से पहले देवाचक के समीप हुआ।
  और पढ़ें
विज्ञापन
02:57 PM, 24-Aug-2026

Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 164 यात्री सुरक्षित

दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना सुबह 7:44 बजे हुई। विमान में 164 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। और पढ़ें
02:33 PM, 24-Aug-2026

Bihar: तीन लाख छात्रों के लिए बड़ी पहल, बिहार में विद्या साथी लॉन्च; 24x7 मिलेगा लाइव शिक्षक और AI सपोर्ट

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7 वन-टू-वन इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ की शुरुआत की। राज्य के 38 जिलों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। और पढ़ें
01:25 PM, 24-Aug-2026

Bihar: इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचा कैदी, पुलिस को चकमा देकर फरार; छपरा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से इलाज के दौरान चोरी के मामले में बंद विचाराधीन कैदी आदर्श पाण्डेय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी आदर्श को 22 अगस्त को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। और पढ़ें
01:24 PM, 24-Aug-2026

BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट; कब होगी TRE 4 और AEDO परीक्षा, जानें

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जबरदस्त ऊहापोह है। इसपर सोमवार को बीपीएससी के सचिव हेमंत कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने मीडिया से बात की। साथ ही, AEDO और TRE 4 का संभावित समय भी बताया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:00 PM, 24-Aug-2026

Bihar Flood : जमींदारी बांध टूटा, कई पंचायत में घर के अंदर पानी; बहाव तेज, जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर

बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच सोमवार तड़के झमटिया के पास करीब 30 मीटर लंबा जमींदारी बांध टूट गया। बांध टूटते ही तेज धार के साथ पानी रानी-1, रानी-2 और रानी-3 पंचायतों की ओर फैल गया। और पढ़ें
12:38 PM, 24-Aug-2026

Bihar News: घर के बाहर खेलना पड़ा भारी! आवारा कुत्ते ने 4 साल के बच्चे को बनाया शिकार, सिर-कंधे पर जख्म

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के बड़ी करबला में घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर, हाथ और कंधे को बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें
12:17 PM, 24-Aug-2026

Bihar : तुलसी चौड़ा ने बचाई जान, रील बनाते समय बच्चों पर गिरते वज्रपात को अपने ऊपर लिया; बिहार में घटना

गया के वजीरगंज बाजार में बारिश के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे तीन बच्चे उस समय बाल-बाल बच गए, जब अचानक घर की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। जदयू नेता रंजीत कुमार पांडे के घर की छत पर प्रिंस, प्रतीक कुमार और तेजस वीडियो बना रहे थे। और पढ़ें
11:40 AM, 24-Aug-2026

Bihar: दानापुर में लड़की पर फायरिंग, बचने के लिए दुकान में छिपी; पीछा कर आए बदमाशों ने फिर मारी गोली

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में रविवार शाम बदमाशों ने एक लड़की को निशाना बनाकर फायरिंग की। लड़की रैपिडो से जा रही थी, इसी दौरान हुई फायरिंग में रैपिडो चालक को गोली लग गई। जान बचाकर लड़की आर्य समाज मंदिर के सामने एक परिचित टेलर की दुकान में छिप गई, लेकिन पीछा करते हुए दो बदमाश वहां भी पहुंच गए।

 

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed