10:32 PM, 03-Jul-2026
Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए 15 किमी तक कड़ी निगरानी के निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सुरक्षा, प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सीमा पर गैरकानूनी गतिविधियों, आर्थिक अपराध और तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
और पढ़ें
10:21 PM, 03-Jul-2026
Bihar: 10 किलो का ट्यूमर, 4 घंटे की जंग... DMCH के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के सर्जरी विभाग ने एक जटिल ऑपरेशन में महिला मरीज के बाएं स्तन से करीब 10 किलोग्राम वजनी फाइलोड्स ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया। लंबे समय से बढ़ रही गांठ और दर्द की शिकायत के बाद मरीज को भर्ती कराया गया था।
और पढ़ें
08:59 PM, 03-Jul-2026
Bihar: सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 57 लोगों पर एफआईआर
पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित जीवधारा गांव में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास करने और प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप के आरोप में राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 27 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
और पढ़ें
08:38 PM, 03-Jul-2026
Bihar: 30 साल बाद जगी नई उम्मीद! रैयाम और सकरी चीनी मिल फिर होगी चालू, किसानों के लिए खुला सदस्यता अभियान
दरभंगा की करीब तीन दशक से बंद पड़ी रैयाम और सकरी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग ने गन्ना किसानों के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 30 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
और पढ़ें
08:15 PM, 03-Jul-2026
Bihar Crime: घास काटने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी, ग्रामीणों ने मौके पर दबोचे आरोपी
बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र स्थित रहूआ पंचायत में नहर किनारे घास काटने गई एक नाबालिग लड़की के साथ हथियार का भय दिखाकर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भागने लगे।
और पढ़ें
07:54 PM, 03-Jul-2026
Bihar News: अवैध संबंध बना मौत की वजह, कुख्यात कल्लू खान की पत्नी की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
रोहतास पुलिस ने कुख्यात अपराधी कल्लू खान की पत्नी रानी खातून हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रानी खातून का शव औरंगाबाद के बारुण क्षेत्र से बरामद हुआ था।
और पढ़ें
07:49 PM, 03-Jul-2026
Bihar: 120 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन! बेतिया-मझौलिया डबल रेल लाइन पर जल्द शुरू होगा नियमित परिचालन
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बेतिया-मझौलिया सेक्शन के दोहरीकरण कार्य ने महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) गुरु प्रकाश ने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ रेलखंड का अंतरिम निरीक्षण कर ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, इंटरलॉकिंग, रेलवे क्रॉसिंग, स्टेशन परिसर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।
और पढ़ें
06:49 PM, 03-Jul-2026
Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती
Bihar Election: बिहार में एक ही सीट पर उप चुनाव होना है, लेकिन माहौल गरमाया हुआ है। बांकीपुर सीट परंपरागत रूप से भाजपा के पास है। राजद यहां से जीत का दावा कर रहा है। और, जन सुराज पार्टी तो समुद्र लांघने जैसे लक्ष्य की बात कर रही है।
और पढ़ें
06:06 PM, 03-Jul-2026
Bihar News: 'पहले पत्नी को बुलाओ, तभी उतरूंगा..'. मोबाइल टावर पर चढ़े पति की जिद से मचा हड़कंप
बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कैतुका लच्छी पंचायत निवासी मुकेश कुमार ने चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था।
और पढ़ें
06:05 PM, 03-Jul-2026
Bihar: जो कभी बरसाते थे मौत, वही आज दे रहे शांति का संदेश; बोधगया का बुद्ध स्तूप बना विश्व के लिए अनोखी मिसाल
बिहार के बोधगया स्थित जय श्री महाबोधि विहार (श्रीलंका बौद्ध मंदिर) में स्थापित बुद्ध शांति स्तूप दुनिया के सबसे अनूठे शांति प्रतीकों में से एक माना जाता है। इस स्तूप का निर्माण श्रीलंका के 1976 से 2009 तक चले गृहयुद्ध में इस्तेमाल किए गए कारतूसों के खोखों को पिघलाकर किया गया है।
और पढ़ें