{"_id":"6af8fdde3dc000c9d705541a","slug":"panipat-boys-shine-in-state-sub-junior-rugby-tournament-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167571-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राज्य सब-जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में चमके पानीपत के लड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राज्य सब-जूनियर रग्बी प्रतियोगिता में चमके पानीपत के लड़के
Sun, 15 Nov 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते अशोक मोर व अन्य। स्रोत : स्वयं
पानीपत। 11वीं हरियाणा राज्य सब-जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता-2026 के रोमांचक मुकाबले में पानीपत के लड़कों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। लड़कियों के वर्ग में हिसार की टीम अव्वल रही।
प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी राष्ट्रीय सब-जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के कोर ग्रुप का भी चयन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन रग्बी एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के तत्वावधान में यमुनानगर के कॅरिअर डिफेंस स्कूल में किया गया था। इसमें अंडर-15 आयु वर्ग के तहत लड़कों और लड़कियों की श्रेणियों में प्रदेश के 10 जिलों की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रग्बी हरियाणा के सचिव सुशील कुमार और संघ के अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक जयप्रकाश की देखरेख में हुआ, जबकि संचालन टूर्नामेंट निदेशक नरेंद्र मोर ने किया।
कड़े मुकाबलों के बाद घोषित परिणामों के अनुसार, अंडर-15 लड़कों की श्रेणी में पानीपत की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, हिसार दूसरे और चरखी दादरी की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, लड़कियों के वर्ग में हिसार प्रथम, जींद द्वितीय और पानीपत की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
समापन समारोह में कॅरिअर डिफेंस एकेडमी के प्रधानाचार्य कर्नल अशोक मोर ने बतौर मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। खेल हरियाणा मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि मैचों में रेफरी की भूमिका वर्ल्ड रग्बी क्वालिफाइड ऑफिशियल्स ने निभाई। इस अवसर पर मुनीत बेरवाल, कृष्ण सिंगरोहा, भूपेंद्र ढुल, सुमित, नीलम, अमन मलिक, अमित मलिक और संजू बूरा मौजूद रहे।