फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   notorious kallu khan wife murder case in illicit relationship solved sasaram rohtas bihar news

Bihar News: अवैध संबंध बना मौत की वजह, कुख्यात कल्लू खान की पत्नी की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 07:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 07:54 PM IST
सार

रोहतास पुलिस ने कुख्यात अपराधी कल्लू खान की पत्नी रानी खातून हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रानी खातून का शव औरंगाबाद के बारुण क्षेत्र से बरामद हुआ था।

विज्ञापन
notorious kallu khan wife murder case in illicit relationship solved sasaram rohtas bihar news
प्रेस वार्ता करते डीएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास पुलिस ने औरंगाबाद जिले के बारुण से बरामद कुख्यात अपराधी कल्लू खान की पत्नी रानी खातून के शव मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, रानी खातून की गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का मामला था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


अपहरण की प्राथमिकी के बाद शुरू हुई जांच

मामले को लेकर शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डेहरी एसडीपीओ गौरव यादव ने बताया कि 29 जून को डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव निवासी फरहान खान ने अपनी मां रानी खातून के अपहरण को लेकर स्थानीय थाने में कुछ नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इसी दौरान गुरुवार को पड़ोसी औरंगाबाद जिले के बारुण क्षेत्र से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


परिजनों ने की शव की पहचान

औरंगाबाद पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद कर मामला दर्ज किया और शव को शीतगृह में सुरक्षित रख दिया था। सूचना मिलने के बाद रोहतास पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के माध्यम से शव की पहचान मकराइन गांव निवासी रानी खातून के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, रानी खातून शिवसागर प्रखंड के कैथी गांव निवासी कुख्यात अपराधी कल्लू खान की पत्नी थी। पति की हत्या के बाद वह डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के कारण हुई हत्या

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि पिछले दो वर्षों से रानी खातून का मकराइन गांव निवासी विकास कुमार के साथ अवैध संबंध था। पुलिस के अनुसार, रानी खातून के पास विकास कुमार की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, जिनके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से परेशान होकर विकास कुमार ने अपने सहयोगी अविनाश कुमार उर्फ बिट्टू के साथ मिलकर रानी खातून की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।


ये भी पढ़ें-  Bihar: जमीन विवाद का खूनी अंत! पट्टीदारों ने घर में घुसकर की मारपीट; इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

पंचायत चुनाव के दौरान हुई थी कल्लू खान की हत्या

पुलिस ने बताया कि रानी खातून के पति और कुख्यात अपराधी कल्लू खान की पिछले पंचायत चुनाव के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रानी खातून को पति की हत्या से जुड़े मामले में आगामी 7 जुलाई को अदालत में गवाही देनी थी। इसी वजह से शुरुआती दौर में इस हत्या को कल्लू खान हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed