फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   purnia maranga minor girl assault case rahua panchayat ramlal soren gopal soren police action

Bihar Crime: घास काटने गई नाबालिग के साथ दरिंदगी, ग्रामीणों ने मौके पर दबोचे आरोपी

Fri, 03 Jul 2026 08:15 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 08:15 PM IST
सार

बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र स्थित रहूआ पंचायत में नहर किनारे घास काटने गई एक नाबालिग लड़की के साथ हथियार का भय दिखाकर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भागने लगे।

विज्ञापन
purnia maranga minor girl assault case rahua panchayat ramlal soren gopal soren police action
तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मरंगा थाना क्षेत्र के रहूआ पंचायत स्थित जोतल खाय गांव के समीप नहर किनारे एक नाबालिग लड़की के साथ हथियार के बल पर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक जांच भी शुरू कर दी है, जबकि पीड़िता का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है।
विज्ञापन


घास काटकर लौट रही नाबालिग को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, जोतल खाय गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की रोज की तरह नहर किनारे घास काटने गई थी। घास काटकर घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने तीर और धनुष दिखाकर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण

घटना के दौरान नाबालिग ने साहस दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण नहर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने उन्हें घेर लिया और तत्काल कामाख्या ओपी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दो और बाद में तीसरे आरोपी को दबोचा

सूचना मिलते ही कामाख्या ओपी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सहरा पंचायत के हलम बाग टोला निवासी रामलाल सोरेन और गोपाल सोरेन, जिनके पिता का नाम चेतन सोरेन बताया गया है, के साथ एक विधि-विवादित किशोर को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी देर शाम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य नमूने एकत्र किए, ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें।


जीएमसीएच में भर्ती पीड़िता, स्पीडी ट्रायल की तैयारी

घटना के बाद पीड़ित नाबालिग को तत्काल इलाज और आवश्यक चिकित्सीय जांच के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed