फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:01 PM, 30-Jun-2026

Bihar: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप! आनन-फानन में जला दिया शव, पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा है। मृतका की मां ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बेटी ने हत्या से पहले फोन कर जान का खतरा बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  और पढ़ें
10:50 PM, 30-Jun-2026

Bihar News: सिर्फ एक बोतल पानी के पैसे ने ले ली जान! भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा और नाबालिग बेटा गिरफ्तार

दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पानी की एक बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में भतीजे धनवीर साह उर्फ गोलू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा प्रमोद साह और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल चंदन साह का इलाज जारी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
10:31 PM, 30-Jun-2026

Bihar News: थाने से भागा बाल बंदी, कुछ ही देर में रेल पटरी पर मिला शव; हादसा, आत्महत्या या कोई साजिश?

Bihar News: गया के परैया थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 13 वर्षीय बाल बंदी का शव कुछ ही देर बाद गया-डीडीयू रेलखंड पर मिला। किशोर बैंक चोरी के आरोप में हिरासत में था। पुलिस अब फरारी और मौत के बीच के घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।
  और पढ़ें
10:05 PM, 30-Jun-2026

Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पंचायत ने रातोंरात पढ़वा दिया निकाह

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत में दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों की सहमति से इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें
09:29 PM, 30-Jun-2026

Bihar: पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह की हत्या पर गरमाई सियासत! पप्पू यादव बोले- प्रशासन की लापरवाही ने ली जान

छपरा के चर्चित अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य गवाह पंकज राय की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव ने उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा की मांग के बावजूद प्रशासन ने लापरवाही बरती, जिससे यह घटना हुई। साथ ही उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। और पढ़ें
08:46 PM, 30-Jun-2026

Bihar: दिल्ली से गिरफ्तार कैदी बिहार पुलिस की गिरफ्त से गायब; जेल जाने के दौरान कहां पर हुई चूक, कौन था वह?

Bihar News: गोपालगंज में कोर्ट से पेशी के बाद जेल ले जाए जा रहे अपहरण के आरोपी ने पुलिस वाहन से चलती गाड़ी में छलांग लगाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने कई थानों की टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:05 PM, 30-Jun-2026

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी; मानसी-सहरसा रेलखंड दोहरीकरण को हरी झंडी, 499 करोड़ होंगे खर्च

भारतीय रेलवे ने बिहार के 44.40 किलोमीटर लंबे मानसी-सहरसा रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। 499 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी, लाइन क्षमता बढ़ेगी और हर साल 17.64 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई संभव हो सकेगी।
  और पढ़ें
07:43 PM, 30-Jun-2026

Marriage Dates: आ गया शुभ लग्न मुहूर्त; मिथिला पंचांग में शादी के लिए इस बार कितने दिन, क्या है सबसे खास तारीख

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्वविद्यालय पंचांग वर्ष 2026-27 का विमोचन किया गया। पंचांग में विवाह से लेकर गृह प्रवेश तक के शुभ दिनों का उल्लेख किया गया है। कुलपति ने कहा कि यह पंचांग केवल शुभ मुहूर्त और तिथियां देखने का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की पहचान और गौरव का प्रतीक है। जानिए मिथिला पंचांग में शादी के लिए इस बार कितने दिन हैं। और पढ़ें
06:47 PM, 30-Jun-2026

Bihar: 50000 घूस लेते रंगे हाथ हेडमास्टर गिरफ्तार; छात्रों की मार्कशीट और CLC में कमीशन का खेल खुलासा

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी पटना से सटे सम्पतचक इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
06:15 PM, 30-Jun-2026

Bihar: होटल के पीछे बड़ी वारदात की थी तैयारी! पुलिस ने हथियार, चोरी की बाइक और कारतूस के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोतिहारी में बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहे ओडिशा के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी की दो बाइक, मास्टर चाबियां और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों की जांच कर रही है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed