फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lover arrives to meet girlfriend at midnight; villagers catch him red-handed get them married at

Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पंचायत ने रातोंरात पढ़वा दिया निकाह

Tue, 30 Jun 2026 10:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 10:05 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत में दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों की सहमति से इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Lover arrives to meet girlfriend at midnight; villagers catch him red-handed get them married at
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक का कराया गया निकाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। रात में ही पंचायत बुलाई गई और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद प्रेमी-प्रेमिका की रजामंदी से इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


आधी रात की मुलाकात पड़ गई भारी
यह मामला कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कमाल देर रात करीब एक बजे अपनी प्रेमिका नुसरत प्रवीण से मिलने उसके घर पहुंचा था। लेकिन दोनों की मुलाकात ज्यादा देर तक छिपी नहीं रह सकी। गांव और परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घर को बाहर से बंद कर दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई और मामला पूरे गांव में फैल गया।
विज्ञापन


पंचायत में हुई बातचीत, फिर लिया गया निकाह का फैसला
घटना के बाद रात में ही पंचायत बुलाई गई। लड़के पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया और दोनों परिवारों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि यदि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं, तो उनका निकाह करा दिया जाए। बताया जा रहा है कि दोनों ने भी इस फैसले पर अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तीन बजे मौलाना ने पढ़वाया निकाह
पंचायत के निर्णय के बाद सुबह करीब तीन बजे मौलाना को बुलाया गया। इसके बाद इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार मोहम्मद कमाल और नुसरत प्रवीण का निकाह संपन्न कराया गया। निकाह के बाद दोनों को परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में विदा किया गया।

लंबे समय से था प्रेम संबंध
बताया जा रहा है कि मोहम्मद कमाल और नुसरत प्रवीण एक ही पंचायत के रहने वाले हैं और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। नुसरत प्रवीण दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में कटरा थाना में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं

वीडियो वायरल, पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
स्थानीय लोगों का कहना है कि निकाह दोनों की सहमति से कराया गया है। फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस के पास इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed