{"_id":"6a43fa1524e5813e2706b5b3","slug":"muzaffarpur-bihar-news-all-egation-on-the-murdering-married-woman-and-burning-her-body-after-failing-to-receive-bike-in-dowry-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4453785-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप! आनन-फानन में जला दिया शव, पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप! आनन-फानन में जला दिया शव, पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत
Wed, 01 Jul 2026 07:21 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:21 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा है। मृतका की मां ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बेटी ने हत्या से पहले फोन कर जान का खतरा बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के जमहरुआ गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य मिटाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के रतवारा गांव निवासी रंजू देवी की पुत्री जुली देवी के रूप में हुई है। मामले में मृतका की मां ने पति, सास, ससुर, जेठ समेत छह लोगों पर दहेज हत्या, प्रताड़ना और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2018 में हुई थी शादी, बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप
जानकारी के अनुसार, जुली देवी की शादी 18 अप्रैल 2018 को मनियारी थाना क्षेत्र के जमहरुआ गांव निवासी उमेश राय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से आभूषण और बारात खर्च के लिए तीन लाख रुपये नकद दिए गए थे। विवाह के बाद जुली ने एक पुत्री अनामिका तथा दो पुत्र आर्यन और दीपांशु को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे।
'बेटी ने फोन कर जान का खतरा बताया था'
मृतका की मां रंजू देवी ने अपने आवेदन में बताया कि 25 जून को जुली ने फोन कर कहा था कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके तीन दिन बाद, 28 जून को गांव के कुछ लोगों ने फोन कर सूचना दी कि जुली की हत्या कर दी गई है और आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
विज्ञापन
शव मिलने से पहले ही कर दिया अंतिम संस्कार
रंजू देवी ने बताया कि वह विधवा हैं और अपने पुत्रों के साथ दिल्ली में रहती हैं। सूचना मिलने के बाद जब वह मुजफ्फरपुर पहुंचीं, तब तक उनकी बेटी का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि साक्ष्य मिटाने की नीयत से जल्दबाजी में शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी जताई चिंता
मृतका की मां ने अपनी नातिन अनामिका और नाती आर्यन व दीपांशु की सुरक्षा पर भी आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मृतका की मां का आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।