Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a432a54fbd8932c7801ef83","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:01 PM, 30-Jun-2026
Bihar: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप! आनन-फानन में जला दिया शव, पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत
मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा है। मृतका की मां ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बेटी ने हत्या से पहले फोन कर जान का खतरा बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।और पढ़ें
10:50 PM, 30-Jun-2026
Bihar News: सिर्फ एक बोतल पानी के पैसे ने ले ली जान! भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा और नाबालिग बेटा गिरफ्तार
दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पानी की एक बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में भतीजे धनवीर साह उर्फ गोलू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा प्रमोद साह और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल चंदन साह का इलाज जारी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।और पढ़ें
विज्ञापन
10:31 PM, 30-Jun-2026
Bihar News: थाने से भागा बाल बंदी, कुछ ही देर में रेल पटरी पर मिला शव; हादसा, आत्महत्या या कोई साजिश?
Bihar News: गया के परैया थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 13 वर्षीय बाल बंदी का शव कुछ ही देर बाद गया-डीडीयू रेलखंड पर मिला। किशोर बैंक चोरी के आरोप में हिरासत में था। पुलिस अब फरारी और मौत के बीच के घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।और पढ़ें
10:05 PM, 30-Jun-2026
Bihar: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, पंचायत ने रातोंरात पढ़वा दिया निकाह
मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत में दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों की सहमति से इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें09:29 PM, 30-Jun-2026
Bihar: पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह की हत्या पर गरमाई सियासत! पप्पू यादव बोले- प्रशासन की लापरवाही ने ली जान
छपरा के चर्चित अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य गवाह पंकज राय की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव ने उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा की मांग के बावजूद प्रशासन ने लापरवाही बरती, जिससे यह घटना हुई। साथ ही उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। और पढ़ें08:46 PM, 30-Jun-2026
Bihar: दिल्ली से गिरफ्तार कैदी बिहार पुलिस की गिरफ्त से गायब; जेल जाने के दौरान कहां पर हुई चूक, कौन था वह?
Bihar News: गोपालगंज में कोर्ट से पेशी के बाद जेल ले जाए जा रहे अपहरण के आरोपी ने पुलिस वाहन से चलती गाड़ी में छलांग लगाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने कई थानों की टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:05 PM, 30-Jun-2026
Bihar News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी; मानसी-सहरसा रेलखंड दोहरीकरण को हरी झंडी, 499 करोड़ होंगे खर्च
भारतीय रेलवे ने बिहार के 44.40 किलोमीटर लंबे मानसी-सहरसा रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। 499 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी, लाइन क्षमता बढ़ेगी और हर साल 17.64 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई संभव हो सकेगी।और पढ़ें
07:43 PM, 30-Jun-2026
Marriage Dates: आ गया शुभ लग्न मुहूर्त; मिथिला पंचांग में शादी के लिए इस बार कितने दिन, क्या है सबसे खास तारीख
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्वविद्यालय पंचांग वर्ष 2026-27 का विमोचन किया गया। पंचांग में विवाह से लेकर गृह प्रवेश तक के शुभ दिनों का उल्लेख किया गया है। कुलपति ने कहा कि यह पंचांग केवल शुभ मुहूर्त और तिथियां देखने का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की पहचान और गौरव का प्रतीक है। जानिए मिथिला पंचांग में शादी के लिए इस बार कितने दिन हैं। और पढ़ें06:47 PM, 30-Jun-2026
Bihar: 50000 घूस लेते रंगे हाथ हेडमास्टर गिरफ्तार; छात्रों की मार्कशीट और CLC में कमीशन का खेल खुलासा
Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी पटना से सटे सम्पतचक इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें06:15 PM, 30-Jun-2026