{"_id":"6a43abf9cc679f4d90082b05","slug":"bihar-news-two-peopleincluding-uncle-killed-nephew-water-bottlepolice-arrested-injured-nephew-under-treatment-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4450881-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सिर्फ एक बोतल पानी के पैसे ने ले ली जान! भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा और नाबालिग बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सिर्फ एक बोतल पानी के पैसे ने ले ली जान! भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा और नाबालिग बेटा गिरफ्तार
Tue, 30 Jun 2026 10:50 PM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:50 PM IST
सार
दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पानी की एक बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में भतीजे धनवीर साह उर्फ गोलू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा प्रमोद साह और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल चंदन साह का इलाज जारी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
बहेड़ा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में एक बोतल पानी के पैसे को लेकर हुए विवाद में भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा प्रमोद साह और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में आरोपी की पत्नी ललिता देवी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, एक अन्य आरोपी संतोष साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में घायल मृतक का भाई चंदन साह अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है।
पानी की बोतल के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद
पुलिस के अनुसार, 25 जून की रात मोतीपुर गांव में प्रमोद साह ने अपने बड़े भाई अकलू साह की दुकान से पानी की एक बोतल ली। दुकान पर मौजूद अकलू साह के बेटे धनवीर साह उर्फ गोलू ने जब चाचा से बोतल के पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि प्रमोद साह, उसकी पत्नी और बेटों ने मिलकर गोलू की बेरहमी से पिटाई की और चाकू से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे भाई पर भी किया हमला
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गोलू के भाई चंदन साह पर भी चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोट लगने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन को पहले बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुराने कारोबारी विवाद की भी सामने आई बात
बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाइयों, अकलू साह और प्रमोद साह की अगल-बगल किराना दुकानें हैं। दोनों परिवारों के बीच कारोबार को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था। घटना से पहले एक ग्राहक प्रमोद साह की दुकान पर सामान लेने पहुंचा था, लेकिन कीमत पूछने के बाद उसने अकलू साह की दुकान से सामान खरीद लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से तनाव था, जो 25 जून की रात हिंसक घटना में बदल गया।
चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज है एफआईआर
घटना के बाद मृतक की मां पवित्री देवी के बयान पर बहेड़ा थाना में प्रमोद साह, उसकी पत्नी ललिता देवी, उसके बेटे और संतोष साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने ललिता देवी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब मुख्य आरोपी प्रमोद साह और उसके नाबालिग बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं
फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी
बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी प्रमोद साह और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, फरार आरोपी संतोष साह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।