Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a3b3a39459785ca950af4e3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:12 PM, 24-Jun-2026
Bihar News: लखनऊ अग्निकांड के बाद पटना में एक्शन 80 नामचीन संस्थाओं को नोटिस
Bihar News: लखनऊ अग्निकांड के बाद पटना में एक्शन 80 नामचीन संस्थाओं को नोटिस और पढ़ें10:50 PM, 24-Jun-2026
Muzaffarpur News: ताला बंद हॉल में वार्मर पर तड़पता मिला नवजात, दो अवैध अस्पताल सील
पूर्वी चंपारण के चकिया में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। छापेमारी के दौरान एक ताला बंद हॉल में वार्मर पर नवजात शिशु मिला, जबकि अस्पतालों में कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:47 PM, 24-Jun-2026
Bihar News: परीक्षा में बैठने से रोका तो टावर पर चढ़ गया नर्सिंग छात्र, DMCH में घंटों चला हाई-वोल्टेज
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र का आरोप है कि माफीनामा जमा करने के बावजूद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे।और पढ़ें
09:26 PM, 24-Jun-2026
Bihar : विनोद कुमार सिन्हा आयोग का गठन, भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच को कैबिनेट से भी स्वीकृति
Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा को न्यायिक जांच आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। और पढ़ें09:00 PM, 24-Jun-2026
Bihar News: '15 हजार रुपये लेकर FIR लिखी'- दुष्कर्म पीड़िता का आरोप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए IG से फरियाद
किशनगंज जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता ने महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी पर एफआईआर दर्ज करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पूर्णिया आईजी विवेकानंद को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें08:12 PM, 24-Jun-2026
Bihar: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा! पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर
पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 PM, 24-Jun-2026
BPSC Auditor Exam 2026: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स पांच जुलाई को, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
BPSC Auditor Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग अंकेक्षक (Auditor) प्रारंभिक परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 28 जून से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। विस्तृत सेंटर डिटेल्स 2 जुलाई से डैशबोर्ड पर देखी जा सकेंगी।और पढ़ें
07:32 PM, 24-Jun-2026
Bihar: IPRD को मिला नया मुखिया! नवीन कुमार ने संभाली कमान, फेक न्यूज पर सख्ती और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस
आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को निवर्तमान सचिव चंद्रशेखर सिंह से सूचना एवं जन-संपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सचिव पद का प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को विभाग के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जाएगा।और पढ़ें
07:15 PM, 24-Jun-2026
Bihar: मुंगेर में पुलिस को चकमा देकर भागे शराब तस्कर! कोर्ट ले जाते समय खोली हथकड़ी; एक दबोचा गया, दूसरा फरार
मुंगेर में बुधवार को उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इममें एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा आरोपी फरार है। और पढ़ें06:19 PM, 24-Jun-2026
Bihar News: मोहर्रम से पहले कटिहार में बड़ा अलर्ट! कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से निकले 5 देसी बम, मचा हड़कंप
कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में एक किराना दुकान से पांच लो-इंटेंसिटी देसी बम बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बम कोल्ड ड्रिंक के कैरेट में रखे मिले। मोहर्रम से पहले हुई इस बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने बमों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।और पढ़ें