फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newborn found writhing warmer in a locked hall; hospitals sealed Motihari East Champaran Bihar News

Muzaffarpur News: ताला बंद हॉल में वार्मर पर तड़पता मिला नवजात, दो अवैध अस्पताल सील

Wed, 24 Jun 2026 10:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 10:50 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के चकिया में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। छापेमारी के दौरान एक ताला बंद हॉल में वार्मर पर नवजात शिशु मिला, जबकि अस्पतालों में कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Newborn found writhing   warmer in a locked hall; hospitals sealed Motihari East Champaran Bihar News
अस्पताल के वार्मर रूम में नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण के चकिया में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापार मंडल स्थित लाल गोपाल क्लिनिक और पुराना बाइपास स्थित संजीवनी चाइल्ड केयर को सील कर दिया। छापेमारी के दौरान ताला बंद हॉल में वार्मर पर एक नवजात शिशु मिला, जबकि मौके पर कोई चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। इस घटना ने निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


बच्चे के रोने की सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम
कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी शिवानी शुभम ने किया। उनके साथ अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. चंदन कुमार और पुलिस बल भी मौजूद थे। एसडीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि व्यापार मंडल स्थित एक हॉल से बच्चे की रोने की आवाज आ रही है। बाहर से ताला बंद होने के कारण टीम ने बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


अंधेरे कमरे में वार्मर पर मिला नवजात
प्रशासनिक टीम जब अंदर पहुंची तो अंधेरे कमरे में एक नवजात शिशु वार्मर पर मिला। हैरानी की बात यह रही कि उसकी देखरेख के लिए वहां कोई डॉक्टर, नर्स या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। नवजात की हालत को देखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए। जांच के दौरान वहां से लाल गोपाल क्लिनिक का एक प्रिस्क्रिप्शन बरामद हुआ, जिस पर डॉ. पी. कुमार और डॉ. के.के. पाठक का नाम अंकित था। प्रशासन ने इस दस्तावेज को जांच का महत्वपूर्ण साक्ष्य माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


NICU में भर्ती मिले चार बच्चे, डॉक्टर-स्टाफ नदारद
वहीं पुराना बाइपास स्थित संजीवनी चाइल्ड केयर में छापेमारी के दौरान चार बच्चों को एनआईसीयू में भर्ती पाया गया। लेकिन वहां भी कोई चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। बच्चों के परिजन अस्पताल के बाहर बैठे मिले, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

सभी बच्चों को सदर अस्पताल भेजा गया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सभी बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही दोनों अस्पतालों को सील कर वार्मर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य चिकित्सा उपकरण जब्त कर लिए गए।


यह भी पढ़ें: बिहार में निवेश का धमाका! ₹1628 करोड़ की 36 परियोजनाओं को SIPB की मंजूरी, रोजगार और उद्योग पर जोर

संचालकों और डॉक्टरों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
छापेमारी के दौरान संजीवनी चाइल्ड केयर के चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार और डॉ. रंजन कुमार भी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। प्रशासन ने दोनों अस्पतालों के संचालकों और संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध और मानकविहीन स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed